delhi cabinet ministers department list 2025- दिल्ली में सरकार गठन और कैबिनेट की शपथ के बाद अब विभागों का भी बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अपने पास 10 से ज्यादा विभाग रखे हैं। इसके अलावा प्रवेश वर्मा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है।
दिल्ली में जीत के 11 दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने कैबिनेट की तस्वीर साफ कर दी। दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है तो प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा समेत 6 नेताओं को मंत्री बनाया गया है।
मैं रेखा गुप्ता.... दिल्ली की ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इन तीन शब्दों के गूंजते ही राजधानी में 'रेखाराज' का आगाज हो गया है। छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। भाजपा सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं।
Pankaj Singh: दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी है। चुनाव के वक्त पूर्वांचलियों का मु्द्दा काफी उठाया गया था। अब दिल्ली में शानदार जीत मिलने पर पार्टी ने पूर्वांचलियों को रिटर्न गिफ्ट दिया है।
Rekha Gupta: दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा ने मूल काडर से आने वाली रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुनकर सामाजिक राजनीति को मजबूती दी है। महिलाओं से मिल रहे देशव्यापी समर्थन को देखते हुए भाजपा ने यह कदम उठाया है।
Delhi New CM: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। रेखा गुप्ता अब दिल्ली के नई मुख्यमंत्री होंगी। कल दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रामलीला मैदान में वह मंत्रियों के साथ शपथ लेंगी।
दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद से यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है, जिसका जवाब कुछ ही देर में मिलने जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय ने फिर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लोग अब पूछ रहे हैं कि किसको शपथ दिलाओगे, बता दो।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि दिल्ली में भाजपा किसी दलित नेता के सिर पर ताज सजा सकती है। यदि ऐसा होता है तो रविंद्र इंद्रराज सिंह को यह मौका मिल सकता है।
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस दौरान आतिशी पर तीखे वार किए। सचदेवा ने दावा किया कि आतिशी को आम आदमी पार्टी के लीडर ही नेता प्रतिपक्ष के रूप में स्वीकारने को तैयार नहीं हैं।
बाबरपुर सीट से विधायक गोपाल राय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आने वाले दिनों में 5 मुख्यमंत्री बदले जाएंगे और दिल्ली में हर समय अस्थिर सरकार रहेगी।
गोपाल राय ने भाजपा पर कई तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनके लिए सुकून की बात है कि इतना सब होने के बाद भी उनकी पार्टी को 2 पर्सेंट ही कम वोट मिले।
भाजपा जिसे दिल्ली के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत मिली है, वह किसे मुख्यमंत्री बनाएगी इसे लेकर सस्पेंस जारी है। अब पता चला है कि पार्टी मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया के तहत नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों से बातचीत के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करने वाली है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार जाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल की एक और चिंता बढ़ गई है। अब दिल्ली नगर निगम (MCD) में भी आप की सत्ता पर खतरा मंडराने लगा है।
दिल्ली में अगले हफ्ते तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने की संभावना है। दूसरी ओर इस बार विपक्ष में बैठने वाली आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा में विपक्ष का नेता किसे बनाती है, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को पत्र लिखकर 'सीएमओ दिल्ली' के आधिकारिक हैंडल को बहाल करने के लिए कहा है। दिल्ली सीएमओ ने क्या कहा है इस रिपोर्ट में जानें…
BJP सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका का दो दिवसीय दौरा समाप्त करके नई दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद नए सीएम का ऐलान होगा। इसके तुरंत बाद शपथ ग्रहण समारोह की घोषणा की दी जाएगी।
क्या आपने भी 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' या 'संजीवनी योजना' के लिए अपना 'रजिस्ट्रेशन' कराया था? यदि 'हां' तो आपके मन में भी यह सवाल हो सकता है कि आम आदमी पार्टी की ओर से आपको दिए गए 'नीले-पीले' कार्ड का क्या होगा।
दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार घोषणापत्र में किए अपने वादों को पूरा नहीं करना चाहती है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने एलजी से अपील करते हुए कहा, मान्यवर यह सरकार की डिजिटल लूट का मामला है और इसकी जांच जरूरी है। मै आपसे मांग करता हूं इसकी जांच करा कर इस लूट पर रोक लगाएं।