Hindi Newsएनसीआर न्यूज़mukhyamantri mahila samman yojana registration card is not useful now

अरविंद केजरीवाल के दिए नीले-पीले कार्ड का क्या करना है? समझ लीजिए पूरी बात

क्या आपने भी 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' या 'संजीवनी योजना' के लिए अपना 'रजिस्ट्रेशन' कराया था? यदि 'हां' तो आपके मन में भी यह सवाल हो सकता है कि आम आदमी पार्टी की ओर से आपको दिए गए 'नीले-पीले' कार्ड का क्या होगा।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 14 Feb 2025 04:38 PM
share Share
Follow Us on
अरविंद केजरीवाल के दिए नीले-पीले कार्ड का क्या करना है? समझ लीजिए पूरी बात

क्या आपने भी 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' या 'संजीवनी योजना' के लिए अपना 'रजिस्ट्रेशन' कराया था? यदि 'हां' तो आपके मन में भी यह सवाल हो सकता है कि आम आदमी पार्टी की ओर से आपको दिए गए 'नीले-पीले' कार्ड का क्या होगा। क्या तब कराया गया रजिस्ट्रेशन अब भाजपा सरकार में भी काम आएगा या नहीं? इस तरह के सभी कंफ्यूजन को आप यहां दूर कर सकते हैं।

आम आदमी पार्टी की सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 'महिला सम्मान योजना' को लागू करने का ऐलान किया था। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को जोरशोर से प्रचारित करते हुए कहा था कि चुनाव बाद महिलाओं के खाते में 2100 रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए बकायदा 'रजिस्ट्रेशन' की शुरुआत की गई, जिसमें लाखों महिलाओं ने अपने डॉक्यूमेंट आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिए और बदेल में उन्हें पीले रंग का एक कार्ड दिया गया। इसी तरह बुजुर्गों के इलाज के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया गया था और इसके लिए भी 'रजिस्ट्रेशन' का दावा करते हुए नीले कार्ड बांटे गए।

क्या वह रिजस्ट्रेशन या कार्ड अब काम आएगा?

यदि आपके मन में भी यह सवाल है तो इसका सीधा जवाब है-नहीं। ऐसा क्यों- यह भी समझ लीजिए। दरअसल यह रजिस्ट्रेशन दिल्ली सरकार की ओर से नहीं किया गया था। आपको यहां दिल्ली सरकार और पार्टी के बीच के अंतर को ध्यान रखना होगा। असल में यह रजिस्ट्रेशन था ही नहीं। यह आम आदमी पार्टी के कैंपेन का हिस्सा और महिलाओं-बुजुर्गों को अपने साथ जोड़ने का एक माध्यम था। यदि आम आदमी पार्टी की भी सरकार बनी होती तो भी आपको इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी वेबसाइट पर दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होता। अरविंद केजरीवाल के कहे मुताबिक यदि आपने इन कार्ड को संभाल कर रखा है तो अब आगे इसका क्या करना है यह आपके ऊपर निर्भर है, लेकिन यह साफ है कि इनकी अभी कोई उपयोगिता नहीं है।

भाजपा की 'महिला समृद्धि योजना' का लाभ इस रजिस्ट्रेशन से नहीं मिल सकता?

इस सवाल का जवाब भी ना में ही है। क्योंकि तब जो आपने रजिस्ट्रेशन कराया था वह सारा डेटा आम आदमी पार्टी के पास ही है। वह डेटा दिल्ली सरकार ने नहीं लिया था। ऐसे में अब भाजपा की सरकार गठन के बाद भाजपा 'महिला समृद्धि योजना' को जब कैबिनेट से पास करेगी तो इसकी योग्यता, शर्तें आदि निर्धारित की जाएंगी। रजिस्ट्रेशन के लिए एक वेबसाइट बनाया जाएगा और उस पर आपको अपने कागजातों के साथ खुद को पंजीकृत करना होगा। इसके स्वीकार होने के बाद ही आपको लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:8 मार्च तक महिलाओं को पैसे देने का था वादा, एक बहाना बना सकती है BJP: आतिशी
अगला लेखऐप पर पढ़ें