Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsAmbedkar Memorial Ceremony in Malak Balau BJP Celebrates Dr B R Ambedkar s Legacy

बाबा साहब के सपने को भाजपा ही पूरा करेगी

Gangapar News - नवाबगंज। मलाक बलऊ में शुक्रवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान समारोह आयोजित किया

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 26 April 2025 03:12 PM
share Share
Follow Us on
बाबा साहब के सपने को भाजपा ही पूरा करेगी

मलाक बलऊ में शुक्रवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल पांडेय ने कहा कि डॉ. भीम राव आंबेडकर की सोच को भाजपा ने पूरा किया। पूर्व मंत्री बाबूलाल भंवरा ने कहा कि बाबा साहब ने बहरों को, गूंगों को जबान व देश को संविधान देने का काम किया। पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने कहा कि डॉ.साहब के संविधान में न तो वफ्फ बोर्ड था न ही धारा 370 थी। विशिष्ट अतिथि विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि बाबा साहब की जयंती पर भाजपा ने 14 दिन का कार्यक्रम तय किया है। बाबा साहब आंबेडकर असाधारण व्यक्ति थे। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बृज बहादुर सिंह ने कहा कि चुनाव के मध्य में कांग्रेस और पीडीए वाले बताते थे कि भाजपा संविधान बदल देगी 74 बार कांग्रेस ने संविधान में संशोधन किया। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब डॉ. भीम राव का अपमान किया। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का सम्मान करती है। विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में पहलगांम में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। संचालन विष्णु देव प्रसाद ने किया। कार्यक्रम संयोजक तुलसीराम सरोज, जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी पांडेय, राम पलट पटेल, जिला महामंत्री हरिभूषण सिंह, जिला मंत्री अमरजीत कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा आशीष भारतीय, श्याम सुंदर द्विवेदी, संजय तिवारी, राजेन्द्र मिश्र, ओम प्रकाश गिरी, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष राम कैलाश सरोज, राधाकांत शुक्ल, शंभू नाथ पटेल, धर्मेन्द्र सरोज, महेन्द्र गिरी, अंशू तिवारी, राजेंद्र केसरवानी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें