दिल्ली में पूर्वांचलियों को भी भाजपा ने दिया रिटर्न गिफ्ट, बिहार के नेता को बनाया मंत्री
Pankaj Singh: दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी है। चुनाव के वक्त पूर्वांचलियों का मु्द्दा काफी उठाया गया था। अब दिल्ली में शानदार जीत मिलने पर पार्टी ने पूर्वांचलियों को रिटर्न गिफ्ट दिया है।

Pankaj Singh: दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी है। गुरुवार दोपहर 12.35 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम है। चुनाव के वक्त पूर्वांचलियों का मु्द्दा काफी उठाया गया था। अब दिल्ली में शानदार जीत मिलने पर पार्टी ने पूर्वांचलियों को रिटर्न गिफ्ट दिया है। विकासपुरी सीट से जीते पंकज कुमार सिंह रामलीला मैदान में आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। पेशे से डेंटिस्ट पंकज कुमार के पास बिहार के बोधगया की मगध यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री है।
कौन हैं पंकज कुमार
पंकज कुमार सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वे दिल्ली नगर निगम में भी कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वे स्वर्गीय राजा मोहन सिंह के बेटे हैं जो एमसीडी के पूर्व कमिश्नर रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी पेशे से डेंटिस्ट हैं। भाजपा विधायक की दो बेटियां हैं। वे पहली बार विधायक बने हैं। उन्हें मंत्री बनाकर पार्टी पूर्वांचली वोट बैंक को साधना चाहती है। विधायक बनने से पहले वे निगम पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने चुनाव में आम आदमी पार्टी के महेंद्र याव को 12,876 वोट से हराया है। उनके खिलाफ मैदान में कांग्रेस से एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी थे।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं
48 साल के पंकज सिंह के पास 4.94 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, पंकज के पास अपना कोई वाहन नहीं है। हालांकि उनकी पत्नी के पास मारुति XL6 कार है। वे डेंटिस्ट होने के साथ ही समाज सेवा के काम भी करते हैं। पंकज के पास 15 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 1,20,000 है।
कौन-कौन नेता बनेंगे मंत्री
गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण में कई बड़े चेहरे मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा, जनकपुरी से आशीष सूद, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, करावल नगर से कपिल मिश्रा, बवाना से रविंद्र इंद्रराज और विकासपुरी सीट से पंकज सिंह शामिल हैं।