Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCelebration of Brahmin Women s Organization Foundation Day with New Executive Committee and Student Support
सर्व ब्राह्मण महिला संगठन की नई कार्यकारिणी गठित
Prayagraj News - सर्व ब्राह्मण महिला संगठन का स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को एलनगंज में मनाया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. मालती तिवारी को संरक्षक और राजलक्ष्मी शुक्ला को संस्थापिका बनाया गया। संगठन ने आर्थिक रूप से...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 29 April 2025 07:56 PM

सर्व ब्राह्मण महिला संगठन का स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को एलनगंज में धूमधाम से मनाया गया। संगठन की नई कार्यकारिणी गठित की गई, इसमें डॉ. मालती तिवारी को संरक्षक, राजलक्ष्मी शुक्ला को संस्थापिका, रेखा अवस्थी को उपाध्यक्ष, अंजू दुबे को सचिव, नीरू शुक्ला को संयुक्त सचिव, अनीता पांडेय को संयुक्त कोषाध्यक्ष, शशि शुक्ला को सांस्कृतिक सचिव और विमला दीक्षित को संयुक्त सांस्कृतिक सचिव बनाया गया। संगठन की ओर से अध्यक्ष राजलक्ष्मी शुक्ला ने आर्थिक रूप से कमजोर छह छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।