Khelo India Youth Games Torch Relay Arrives in Munger Bihar - Celebrating Sportsmanship खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल पहुंची मुंगेर,, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsKhelo India Youth Games Torch Relay Arrives in Munger Bihar - Celebrating Sportsmanship

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल पहुंची मुंगेर,

मुंगेर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की प्रतीक मशाल यात्रा का स्वागत किया गया। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि बिहार इस वर्ष खेलो इंडिया की मेजबानी कर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से खेलों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 30 April 2025 02:59 AM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल पहुंची मुंगेर,

मुंगेर, एक संवाददाता। देशभर में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत इसकी प्रतीक मशाल यात्रा मंगलवार को मुंगेर पहुंची, जहां संग्रहालय सभागार में जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा इसका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिले में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आए सभी आगंतुकों एवं खिलाड़ियों का सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता वसीम रजा एवं कमल कुमार सहित कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि, यह राज्य के लिए गौरव की बात है कि, इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी बिहार को मिली है और यह आयोजन पटना, नालंदा, गया, भागलपुर तथा बेगूसराय जिलों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से राज्य में खेलों को लेकर एक नई ऊर्जा देखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' जैसी योजनाओं के माध्यम से न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित ही किया है, बल्कि उन्हें सरकारी सेवाओं में अवसर भी प्रदान किया है।

जिलाधिकारी ने मौके पर छात्रों और युवाओं से अपील किया कि, वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लें और अपने क्षेत्र, जिले एवं राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि, राज्य में खेल के माध्यम से अब बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी बीपीएससी स्तर की नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं, जो इस नीति की सफलता को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान ही जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में शामिल खिलाड़ियों को टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।