husband killed wife from Rolling pin angry over making reels on instagram and facebook बेलन से गला दबा पत्नी को मार डाला, मर्डर के बाद नहा कर ड्यूटी गया पति; बिहार में खौफनाक कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newshusband killed wife from Rolling pin angry over making reels on instagram and facebook

बेलन से गला दबा पत्नी को मार डाला, मर्डर के बाद नहा कर ड्यूटी गया पति; बिहार में खौफनाक कांड

इस पर उसने बेलना से पत्नी का गला दबा डाला। उसने तब तक प्रिया के गले को दबाये रखा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। शव को जमीन पर छोड़कर वह आराम से स्नान करने चला गया। स्नान करने के बाद वह साइकिल दुकान में काम पर चला गया।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीमWed, 30 April 2025 07:21 AM
share Share
Follow Us on
बेलन से गला दबा पत्नी को मार डाला, मर्डर के बाद नहा कर ड्यूटी गया पति; बिहार में खौफनाक कांड

दूसरे लड़के से बात करने के शक और इंस्टाग्राम व फेसबुक पर रील्स लगाने से गुस्साए पति बबलू कुमार ने पत्नी प्रिया देवी (29) की बेलना से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात मंगलवार की सुबह आठ बजे पटना के गांधी मैदान थानांतर्गत सालिमपुर अहरा गली नंबर एक में हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूलरूप से गया जिले के पाली का रहने वाला है।

सालिमपुर में बबलू किराये के मकान में रह रहा था। वह साइकिल दुकान में सेल्समैन है। पुलिस के सामने बबलू ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है। बबलू की पत्नी प्रिया जहानाबाद की मूल निवासी थी। वर्ष 2011 में बबलू और प्रिया ने प्रेम विवाह किया था। दंपती को दो बेटे पीयूष (12) और आयुष (10) हैं। गांधी मैदान थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि अगर घटना की बाबत किसी ने केस दर्ज नहीं किया तो पुलिस खुद एफआईआर करेगी।

ये भी पढ़ें:बिहार में प्याज की रखवाली कर रहे छात्र की हत्या, कनपट्टी के पास गोली किसने मारी

हत्या करने के बाद स्नान कर ड्यूटी चला गया बबलू

पत्नी की बेरहमी से हत्या का आरोपित बबलू को कोई गम नहीं था। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दूसरे से बात करती थी। इसी शक में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। वह रील्स बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डालती थी। वह इसका विरोध करता था। रोज घर में झगड़ा होता था। वारदात के दिन वह घर में सोया हुआ था। इसी बीच पत्नी से झगड़ा हुआ।

इस पर उसने बेलना से पत्नी का गला दबा डाला। उसने तब तक प्रिया के गले को दबाये रखा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। शव को जमीन पर छोड़कर वह आराम से स्नान करने चला गया। स्नान करने के बाद वह साइकिल दुकान में काम पर चला गया।

ये भी पढ़ें:आईएएस संजीव हंस के खिलाफ रिश्वत का एक और मामला, ED को दोस्त विपुल बंसल ने बताया

एफएसएल की टीम पहुंची

मौका ए वारदात पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। एफएसएल ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किये हैं। बेलना सहित अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा किया गया है।

स्कूल से लौटे बच्चों ने मां का शव देखा तो चिल्लाए

दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे जब बबलू के बच्चे पीयूष और आयुष स्कूल से वापस लौटे और घर में घुसे तो मां को जमीन पर पड़ा देख। मासूम बच्चे यह नहीं समझ सके कि आखिर क्या हुआ है। उन्होंने मां को झकझोरा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी का शक होने पर बच्चे चीखने लगे। यह देख मकान मालिक कमरे में आये तो उन्होंने प्रिया को मृत देखा। बाद में डायल 112 की पुलिस को खबर दी गई।

ये भी पढ़ें:पहलगाम आतंकी हमले पर वीडियो बना फंसी नेहा सिंह राठौर, कोर्ट में शिकायत
ये भी पढ़ें:संजीव मुखिया के गैंग में बेटा, राजस्थान पुलिस को भी पेपर लीक मास्टरमाइंड की तलाश