Women Dialogue Program in Munger Addresses Housing Health Employment and Education Issues महिला संवाद के 12वें दिन 12 स्थानों पर गूंजीं महिलाओं की आवाजे, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsWomen Dialogue Program in Munger Addresses Housing Health Employment and Education Issues

महिला संवाद के 12वें दिन 12 स्थानों पर गूंजीं महिलाओं की आवाजे

मुंगेर में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम के 12वें दिन, 12 स्थानों पर महिलाओं ने आवास, शौचालय, सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के बारे में चर्चा की। अधिकारियों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 30 April 2025 02:58 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद के 12वें दिन 12 स्थानों पर गूंजीं महिलाओं की आवाजे

मुंगेर, एक संवाददाता। जिले भर में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम के 12वें दिन 12 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें आवास, शौचालय, सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी महिलाओं की समस्याएं एवं मांगें सामने आईं। वहीं, सभी जगह संवाद कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। असरगंज प्रखंड के जोरारी पंचायत भवन में आयोजित संवाद में आंचल जीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने सड़क, नाला, शौचालय और वृद्धा पेंशन बढ़ाने की मांग रखी। इसके साथ ही, महिलाओं ने सामूहिक रूप से स्वास्थ्य उपकेंद्र, सोलर लाइट, बिजली दर घटाने और मिड-डे मील की गुणवत्ता सुधार जैसे विषयों पर भी चर्चा की।

वहीं, बरियारपुर प्रखंड में स्थित फिलिप उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में तुलसी जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने पेंशन राशि में वृद्धि, इंदिरा आवास, रोजगार सृजन हेतु कारखाना और ‘दीदी की रसोई की शुरुआत करने की मांग की। जबकि, तारापुर प्रखंड की बिहमा पंचायत में आशा जीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने संवाद के दौरान महिला बैंक, सार्वजनिक शौचालय और ग्रामीण पुस्तकालय खोलने की आवश्यकता जताई। इसी तरह से, टेटिया बंबर के नोना जी पंचायत में संस्कार जीविका महिला ग्राम संगठन की महिला सदस्यों के बीच से ग्राहक सेवा केंद्र, जीविका भवन और युवाओं के कौशल विकास की मांग उठी।

ह. खड़गपुर प्रखंड के गोवड्डा पंचायत के स्वर्ग जीविका महिला ग्राम संगठन तथा बढ़ौना पंचायत के धरती जीविका महिला ग्राम संगठन की महिला सदस्यों की ओर से संवाद के दौरान वृद्धा आश्रम, किसान ऋण माफी, महिला अल्ट्रासाउंड सुविधा और कोल्ड स्टोरेज का निर्माण जैसे सुझाव सामने आए। सभी सभी जगहों के संवाद कार्यक्रम में संकुल समन्वयक, परियोजना प्रबंधक और स्थानीय जीविका संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। महिलाओं ने न केवल मांगें रखीं, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प भी लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।