फ्लाईओवर पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला व्यक्ति का शव
फ्लाईओवर पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला व्यक्ति का शव फ्लाईओवर पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला व्यक्ति का शव

किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर के फरिंगगोला स्थित नए फ्लाईओवर पर मंगलवार की सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। मृतक की पहचान बांका जिले के कटोरिया के सिकंदर यादव के रूप में हुई है। वह सिलीगुड़ी में कुक का काम करता था। ब्रिज से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव को ब्रिज पर पड़ा देखा। शव देखते ही लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही किशनगंज सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। चेहरा पूरी तरह से खून से लथपथ था। सिर के पीछे के भाग में भी चोट के निशान थे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। मृतक हाफ गंजी और काली पैंट में था। घटना को लेकर कई तरह की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाद एनएच 27 स्थित फ्लाई ओवर पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इधर अवर निरीक्षक राहुल कुमार व अवर निरीक्षक कुंदन कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रथमदृष्टया हत्या की बिंदु पर जांच के जा रही है। फोरेंसिक जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।