विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन ने किया एसडीओ रामगढ़ का स्वागत
रामगढ़ में विश्व ब्राह्मण संघ और विप्र फाउंडेशन द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी का स्वागत किया गया। उन्हें 4 मई को श्रीगुरुनानक ऑडिटोरियम में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव में आमंत्रित किया...

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी का उनके कार्यालय में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वागत के बाद एसडीओ रामगढ़ को परशुराम जन्मोत्सव में बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया। बताया गया कि 4 मई को श्रीगुरुनानक ऑडिटोरियम में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। बताते चले कि उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सतीश चंद्र दुबे, बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री झारखंड सरकार के एन त्रिपाठी और पूर्व मंत्री झारखंड सरकार राज पालीवाल उपस्थित रहेंगे। मौके पर मुख्य रूप से विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष नवीन पाठक, महेश मिश्रा ,अशोक कुमार पांडेय, मुना मिश्रा, अरुण बनर्जी, श्याम शर्मा, कमल शर्मा, गोकुल शर्मा इत्यादि अनेकों लोग उपस्थित थे l
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।