Akshaya Tritiya Celebration Grand Procession in Pratapgarh Organized by National Parshuram Sena रथ और डीजे के साथ निकले भक्त, लगे जयकारे, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsAkshaya Tritiya Celebration Grand Procession in Pratapgarh Organized by National Parshuram Sena

रथ और डीजे के साथ निकले भक्त, लगे जयकारे

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में अक्षय तृतीया पर्व पर राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 30 April 2025 10:56 PM
share Share
Follow Us on
रथ और डीजे के साथ निकले भक्त, लगे जयकारे

प्रतापगढ़, संवाददाता। अक्षय तृतीया पर्व पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के संयोजन में बुधवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने शहर के कंपनी बाग से झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा कंपनी बाग से शुरू होकर राजापाल चौराहा, चौक घंटाघर, भंगवा चुंगी, बलीपुर होते हुए पंडित मुनीश्वरदत्त उपाध्याय चौराहा हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में रथ, डीजे के साथ लोग झंडा उठाकर जय श्रीराम, परशुराम का जयकारा लगाते हुए उत्साहित नजर आए। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत कर जलपान कराया। शोभायात्रा के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अभिषेक तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, राजेश पांडेय, हरिकेश पांडेय, अविनाश पांडेय, अंकित, शिवा पांडेय, बीनू पांडेय, बच्चा तिवारी, शरद तिवारी, रोहित शुक्ला आदि के सहयोग से प्रसाद वितरित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।