Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsCelebration of Parshuram Jayanti by All India Brahmin Mahasabha in Bulandshahr
परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
Bulandsehar News - बुलंदशहर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पं. महेश वशिष्ठ के निवास पर परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि पं. देवदत्त शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में कई प्रमुख...
Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 1 May 2025 04:16 AM

बुलंदशहर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पं. महेश वशिष्ठ के राधानगर आवास पर परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक पं. देवदत्त शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में जिला संरक्षक पं. चूणामणि शर्मा, तोताराम शर्मा व श्याम सुंदर कौशिक ने विचार रखे। अध्यक्षता पं. महेश वशिष्ठ ने और संचालन मीडिया प्रभारी पं. सुनील दत्त शर्मा ने किया। कार्यक्रम में दिनेश चंद शर्मा, प्रेमप्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र कौशिक आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।