Inspection of Rice Mill in Gopalganj by Cooperative Officer व्यापार मंडल राइस मिल का किया निरीक्षण, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsInspection of Rice Mill in Gopalganj by Cooperative Officer

व्यापार मंडल राइस मिल का किया निरीक्षण

फोटो- 6 सदर प्रखंड के मानिकपुर में बुधवार को व्यापार मंडल राइस मिल का निरीक्षण करते जिला सहकारिता पदाधिकारी गेनधारी पासवान व अन्य

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजWed, 30 April 2025 10:57 PM
share Share
Follow Us on
व्यापार मंडल राइस मिल का किया निरीक्षण

गोपालगंज। सदर प्रखंड के कैथवलिया जीन बाबा स्थान के समीप व्यापार मंडल सहयोग समिति द्वारा संचालित राइस मिल का निरीक्षण बुधवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी गेनधारी पासवान ने किया। यह निरीक्षण जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर किया गया। जिला प्रबंधक लल्लू कुमार ने बताया कि जिले के सभी पैक्स में धान खरीद की जांच चल रही है। निरीक्षण के दौरान राइस मिल में धान की आपूर्ति, खरीद प्रक्रिया और संचालक से संबंधित जानकारी एकत्र की गई। इस अवसर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नीरज कुमार और व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।