इन Samsung यूजर्स के टूटे दिल, नहीं मिलेगा लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट; देखें लिस्ट
सैमसंग के लेटेस्ट OneUI 8 अपडेट का फायदा चुनिंदा डिवाइसेज को जल्द दिया जाएगा। हालांकि, कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिनके फोन में यह अपडेट नहीं मिलने वाला। हम उनकी लिस्ट लेकर आए हैं।

साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग के OneUI 7 अपडेट के लिए यूजर्स को लंबा इंतजार करना पड़ा था और अब कंपनी OneUI 8 अपडेट लेकर आई है। इस अपडेट के साथ ढेरों डिवाइसेज को लेटेस्ट फीचर्स का फायदा मिलेगा। दावा है कि ना सिर्फ मौजूदा बग्स फिक्स किए जाएंगे, बल्कि ऑप्टिमाइज्ड सॉफ्टवेयर अनुभव दिया जाएगा। हालांकि, सभी यूजर्स को यह अपडेट नहीं मिलने वाला क्योंकि कई डिवाइसेज के लिए अपडेट साइकल खत्म हो रहा है।
सैमसंग अपने डिवाइसेज को कई साल तक अपडेट्स देता है लेकिन कई पुराने डिवाइसेज को लेटेस्ट अपडेट नहीं दिया जाता। ऐसे में उन यूजर्स को ना तो नए फीचर्स मिलेंगे और ना ही लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच का फायदा मिलेगा। अगर आपका सैमसंग स्मार्टफोन इस लिस्ट में शामिल है तो आपको लेटेस्ट OneUI 8 अपडेट नहीं दिया जाएगा। इन डिवाइसेज को OneUI 7 अपडेट तो मिला है लेकिन OneUI 8 अपडेट नहीं मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
इन Samsung डिवाइसेज को नहीं दिया जाएगा अपडेट
Galaxy S series
Galaxy S21
Galaxy S21+
Galaxy S21 Ultra
Galaxy Z series
Galaxy Z Fold 3
Galaxy Z Flip 3
Galaxy Tab series
Galaxy Tab S6 Lite (2022)
Galaxy Tab Active 4 Pro
Galaxy A series
Galaxy A14
Galaxy A14 5G
Galaxy M series
Galaxy M33
Galaxy M14
Galaxy M14 5G
Galaxy F series
Galaxy F14 5G
ऊपर बताए गए डिवाइसेज के अलावा इनसे पुराने सैमसंग फोन्स भी लेटेस्ट अपडेट के लिए एलिजिबल नहीं हैं। आप सेटिंग्स में जाकर चेक कर सकते हैं कि आपके डिवाइस के लिए उपलब्ध लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन कौन सा है और आपको उसे इंस्टॉल कर लेना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।