1970 में आई इस फिल्म को बनने में लगे थे 6 साल, फ्लॉप के बाद भी ऋषि कपूर को मिला था नेशनल अवार्ड
पहचान कौन? में आज हम आपको 1970 में आई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे बनने में 6 साल लग गए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। हालांकि, फिल्म के लिए ऋषि कपूर को नेशनल अवार्ड मिला था।

पहचान कौन में आज हम आपको बॉलीवुड की उस कल्ट क्लासिक फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप रही थी, लेकिन उस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म को बनने में 6 साल लग थे। फिल्म में ऋषि कपूर मेन लीड में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1970 में रिलीज हुई थी। फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था।
क्या पहचान पाए फिल्म का नाम?
क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है मेरा नाम जोकर। यह ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी। इस फिल्म को बनाने के लिए ऋषि कपूर के पिता राज कपूर ने बहुत कुछ दांव पर लगा दिया था। फिल्म की वजह से राज कपूर कर्जे में डूब गए थे।
ऋषि कपूर को मिला था अवार्ड
आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म के लिए राज कपूर ने अपना घर गिरवी रख दिया था। फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई तो राज कपूर को बहुत नुकसान हुआ था। इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवार्ड मिला था। फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा खुद राज कपूर, मनोज कुमार और सिमी ग्रेवाल नजर आई थीं।
कितनी है फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग?
यह राज कपूर की दूसरी ऐसी फिल्म थी जिसमें दो इंटरवल थे क्योंकि फिल्म का रन टाइम आम फिल्मों से ज्यादा था। फिल्म करीब चार घंटे के थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 7.9 थी। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।