Bollywood Superhit Actress Mumtaz reveals Raj Kapoor rule ghar ki bahu kaam nhi karegi reason she did not marry shammi 'घर की बहू काम नहीं करेगी', मुमताज ने बताया क्यों शम्मी कपूर से नहीं की शादी, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBollywood Superhit Actress Mumtaz reveals Raj Kapoor rule ghar ki bahu kaam nhi karegi reason she did not marry shammi

'घर की बहू काम नहीं करेगी', मुमताज ने बताया क्यों शम्मी कपूर से नहीं की शादी

70 के दशक की सबसे सफल हिरोइनों में से एक मुमताज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वो शम्मी कपूर से शादी करना चाहती थीं, लेकिन शम्मी कपूर के घर के एक नियम की वजह से उन्होंने उनसे शादी नहीं की।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 30 April 2025 03:02 PM
share Share
Follow Us on
'घर की बहू काम नहीं करेगी', मुमताज ने बताया क्यों शम्मी कपूर से नहीं की शादी

70 के दशक की सफल हिरोइनों में से एक मुमताज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने निजी जीवन से जुड़ी तमाम बातें कीं। उन्होंने बताया कि वो शम्मी कपूर से शादी करना चाहती थीं, लेकिन शम्मी कपूर  के घर का नियम था कि उनके घर की बहू काम नहीं करेगी। इस वजह से मुमताज ने शशि कपूर से शादी नहीं की। मुमताज ने ये भी बताया क्यों इसी वजह से राज कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म मेरा नाम जोकर में कास्ट नहीं किया था। 

शम्मी कपूर से शादी करना चाहती थीं मुमताज

विकी लालवाणी से खास बातचीत में मुमताज ने अपने और शम्मी कपूर के रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "शम्मी कपूर बहुत अच्छे दिखने वाले आदमी थे, और मैं उन्हें पसंद करती थी। इसमें कुछ छिपाने वाली बात नहीं है। हमारे बीच 17-18 साल का अंतर था, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता था। मैं उनसे शादी करना चाहती थी। जिनसे भी उन्होंने शादी की वो बहुत अच्छी इंसान हैं, एक अच्छी हाउस वाइफ। लेकिन पापा जी उन दिनों में बहुत कठोर थे। जब तक वो जिंदा थे तब तक घर में नियम था कि घर की बहू काम नहीं करेगी। ये बहुत सीधा नियम था।"

मेरा नाम जोकर में क्यों नहीं मिला काम

उनसे जब पूछा गया कि इसी वजह से उन्हें मेरा नाम जोकर में रोल नहीं मिला तो उन्होंने बताया कि उनका लुक टेस्ट भी हो गया था, वो उन तस्वीरों में बहुत सुंदर लग रही थीं। लेकिन जिस रोल के लिए वो लुक टेस्ट दे रही थीं, उस रोल में उन्हें छोटे कपड़े पहनने पड़ते। इस वजह से राज कपूर ने उन्हें फिल्म में काम नहीं दिया था।

राज कपूर ने उनसे कहा था, "उस किरदार को छोटे कपड़े पहनने हैं, क्या होगा अगर हमारे घर में आपकी शादी हुई? मैं आपको रोल नहीं दे सकता। मैं उन्हें बताया कि हम (मुमताज और शम्मी कपूर) शादी नहीं करने वाले हैं, ये वो शम्मी कपूर से भी पूछ सकते हैं। लेकिन उन्हें चिंता थी कि क्या हो अगर फिल्म के बीच में हमने मन बदल लिया तो?"

राज कपूर के बारे में क्या बोलीं मुमताज

मुमताज ने आगे कहा कि राज कपूर के साथ काम करना उनकी तकदीर में नहीं था। मुमताज से जब पूछा गया कि जब शम्मी कपूर और उनका ब्रेकअप हो गया था तब तो कोई समस्या नहीं होनी चाहिए थी। इसपर मुमताज ने कहा, "शायद उन्होंने सोचा होगा कि शम्मी जी मेरी तरफ आकर्षित हैं, वो अपनी फिल्म को लेकर चिंतित थे। उनके मन में होगा कि अगर फिल्म के बीच में हमारी शादी हो गई तो क्या होगा। वो अपनी जगह ठीक थे। फिल्म बनने में करोड़ों खर्च होते थे। वो चांस नहीं लेना चाहते थे, मैं उस चीज का सम्मान करती हूं। ये नियम पृथ्विराज जी द्वारा बनाया गया था। उन्हें नहीं चाहिए था कि बहू लोग काम करें। वो एक पुराने विचारों के आदमी थे। राज कपूर ने मुमताज से कहा था कि अगर फिल्म के बीच उनकी शादी होती है और वो फिल्म में छोटे कपड़े पहनती हैं तो ये परेशानी की बात होगी।"

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।