JIPMAT 2025 Answer Key: जिपमैट 2025 आंसर की exams.nta.ac.in/JIPMAT/ पर हुई जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
JIPMAT Answer Key 2025: एनटीए ने जिपमैट 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/JIPMAT/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।

JIPMAT 2025 provisional answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज 30 अप्रैल 2025 को जिपमैट 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/JIPMAT/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। एनटीए ने जिपमैट 2025 की प्रोविजनल आंसर की के साथ प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट को भी जारी किया है। जिपमैट 2025 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2025 को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया गया था।
JIPMAT 2025 provisional answer key direct link
उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी ओपन किया गया है। जिपमैट 2025 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो आज 30 अप्रैल 2025 को शाम 6 बजे से 2 मई 2025 शाम 6 बजे तक ओपन रहेगी।
अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये की फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।
JIPMAT 2025 Answer Key: उम्मीदवार जिपमैट 2025 परीक्षा की आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/JIPMAT/ पर जाना होगा।
2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक जिपमैट परीक्षा आंसर की 2025 पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।
6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।
7. अब आप JIPMAT 2025 परीक्षा की आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।