National Campaign Against Child Labor Launched in Akhodigola राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर निकाली जागरूकता रैली , Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsNational Campaign Against Child Labor Launched in Akhodigola

राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

(पेज पांच लीड का जोड़)में राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन पर कार्यक्रम किया गया। उदघाटन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामWed, 30 April 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। श्रम संसाधन विभाग, चाइल्ड एगेंस्ट चाइल्ड लेबर व जन अधिकार फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन पर कार्यक्रम किया गया। उदघाटन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रंजन कुमार व जन अधिकार फाउंडेशन सचिव सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बाल श्रम के विरुद्ध चल रहे प्रयासों, कानूनी प्रावधानों और जमीनी हकीकत पर चर्चा की गयी। प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। आह्वान किया कि अभियान को जन आंदोलन का रूप दें। जन अधिकार सचिव ने युवाओं की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए समाज में जागरूकता फैलाकर सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का आग्रह किया। प्रतिभागियों ने श्रम नहीं शिक्षा का संदेश फैलाने की शपथ ली। 44 दिवसीय अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी लिया। बाद में मुख्य बाजार में बाल श्रम के विरूद्ध जागरूकता रैली कर लोगों को जागरूक किया। मौके पर प्रेम सागर, प्रीतिश राज,अनिता देवी, अंजली कुमारी, राधारानी कुमारी आदि थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।