IND vs AUS champions trophy 2025 semifinal Highlights: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 264 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 11 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किए। भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 45 और केएल राहुल ने 42 रन का योगदान दिया। भारत ने 48.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 267 रन बनाए। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। बुधवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वो रविवार (9 मार्च) को फाइनल में भारत से भिड़ेगा।
265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 30 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। गिल 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। श्रेयस अय्यर 62 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 30 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 98 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या 24 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 34 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलयिा की ओर से नाथन एलिस और एडम जंपा ने 2-2 विकेट लिए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। सलामी बल्लेबाद कूपर कॉनली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ट्रेविस हेड ने धीमी शुरुआत के बाद ताबड़तोड़ बड़े शॉट खेले और जब भारत के लिए खतरा बन रहे थे तो वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें अपनी जाल में फंसाया। हेड 33 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। मार्नस लाबुशेन 36 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। जोश इंग्लिस 12 गेंद में 11 रन ही बना सके। स्टीव स्मिथ 96 गेंद में 73 न बनाकर आउट हुए। कप्तान ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। ग्लेन मैक्सवेल सात रन ही बना सके। बेन 29 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी ने 57 गेंद में 61 रन बनाए। नाथन एलिस ने 10 रन बनाए। हार्दिक ने जंपा को क्लीन बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।
IND score- 267/6 (48.1)
AUS score - 264/10 (49.3)
4 Mar 2025, 09:47:34 PM IST
IND vs AUS live Score- विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच
IND vs AUS live Score- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने 98 गेंद में पांच चौकों की मदद से 84 रन की दमदार पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
4 Mar 2025, 09:43:39 PM IST
IND vs AUS live Score- भारत ने फाइनल में बनाई जगह
IND vs AUS live Score- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम पांचवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। टूर्नामेंट का फाइनल दूसरा सेमीफाइनल (अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड) जीतने वाले टीम से 9 मार्च को होगा।
4 Mar 2025, 09:37:37 PM IST
IND vs AUS live Score-भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया
IND vs AUS live Score- भारत ने मंगलवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया है।
4 Mar 2025, 09:32:55 PM IST
IND vs AUS live Score- हार्दिक हुए आउट
IND vs AUS live Score- भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 24 गेंद में 28 रन की धमाकेदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह बाउंड्री पर आउट हुए।
4 Mar 2025, 09:27:15 PM IST
IND vs AUS live Score- भारत जीत के करीब
IND vs AUS live Score- हार्दिक पांड्या ने एडम जंपा के आखिरी ओवर में लगातार गेंदों पर छक्का लगाकर भारत की जीत लगभग कंफर्म कर दी है। इस बीच हार्दिक को पैर में चोट भी लगी है।
4 Mar 2025, 09:21:18 PM IST
IND vs AUS live Score- रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच
IND vs AUS live Score- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत को जीत के लिए 24 गेंद में 27 रन चाहिए।
4 Mar 2025, 09:08:47 PM IST
IND vs AUS live Score- विराट कोहली 84 रन बनाकर हुए आउट
IND vs AUS live Score- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 98 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। कोहली ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। एडम जंपा ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।
4 Mar 2025, 08:55:58 PM IST
IND vs AUS live Score- भारत ने पूरे किए 200 रन
IND vs AUS live Score- भारत ने 40वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली 80 और राहुल 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
4 Mar 2025, 08:49:37 PM IST
IND vs AUS live Score- भारत को जीत के लिए चाहिए 70 से कम रन
IND vs AUS live Score- भारतीय टीम ने 39 ओवर में 4 विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 66 गेंद में 67 रन चाहिए।
4 Mar 2025, 08:39:04 PM IST
IND vs AUS live Score- अक्षर पटेल लौटे पवेलियन
IND vs AUS live Score- अक्षर पटेल 30 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की।
4 Mar 2025, 08:21:42 PM IST
IND vs AUS live Score- भारत के 150 रन पूरे
IND vs AUS live Score- भारत ने 30वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं।
4 Mar 2025, 08:05:14 PM IST
IND vs AUS live Score- श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन
IND vs AUS live Score- श्रेयस अय्यर 62 गेंद में 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए।
4 Mar 2025, 08:04:21 PM IST
IND vs AUS live Score- कोहली ने लगाई फिफ्टी
IND vs AUS live Score- स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 54 गेंद में 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
4 Mar 2025, 07:54:39 PM IST
IND vs AUS live Score- कोहली-श्रेयस ने पारी को संभाला
IND vs AUS live Score- विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 70 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
4 Mar 2025, 07:40:20 PM IST
IND vs AUS live Score- भारत ने 19 ओवर में बनाए 93 रन
IND vs AUS live Score- भारतीय टीम ने 19 ओवर में दो विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। श्रेयस 29 और कोहली 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4 Mar 2025, 07:28:34 PM IST
IND vs AUS live Score- श्रेयस-कोहली ने पारी को संभाला
IND vs AUS live Score- श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
4 Mar 2025, 07:10:49 PM IST
IND vs AUS live Score- रोहित शर्मा खराब शॉट खेलकर हुए आउट
IND vs AUS live Score- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। स्लाग स्वीप मारने के प्रयास में रोहित एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने 29 गेंद में 28 रन बनाए।
4 Mar 2025, 06:54:51 PM IST
IND vs AUS live Score- भारत ने गंवाया पहला विकेट
IND vs AUS live Score- भारतीय टीम ने 5वें ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए।
4 Mar 2025, 06:43:30 PM IST
IND vs AUS live Score- रोहित को मिला दो जीवदान
IND vs AUS live Score- रोहित शर्मा को तीन ओवर के अंदर ही दो जीवदान मिले हैं। लाबुशेन ने अच्छा प्रयास किया था लेकिन गेंद उनके हाथ में आकर छूट गई। कॉनली ने भी उनका आसान कैच छोड़ा।
4 Mar 2025, 06:35:06 PM IST
IND vs AUS live Score- रोहित-गिल क्रीज पर
IND vs AUS live Score- भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाने के लिए सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने होंगे। 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए रोहित और गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
4 Mar 2025, 06:25:06 PM IST
IND vs AUS live Score-भारत ने चौथी टीम को किया ऑलआउट
IND vs AUS live Score-भारतीय गेंदबाजों का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने अपने चौथे विपक्षी टीम को ऑलआउट किया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी को तीन विकेट मिले। रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या और वरूण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिये। अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
4 Mar 2025, 06:05:14 PM IST
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 264 रन
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए।
4 Mar 2025, 05:56:14 PM IST
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में बनाए 262 रन
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं। मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में नाथन एलिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
4 Mar 2025, 05:49:31 PM IST
IND vs AUS live Score- एलेक्स कैरी हुए रन आउट
IND vs AUS live Score- एलेक्स कैरी 57 गेंद में 61 रन बनाकर रन आउट हुए। दो रन चुराने के प्रयास में वह पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर के डायरेक्ट थ्रो से भारत को आठवां विकेट मिला।
4 Mar 2025, 05:37:35 PM IST
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने 239 के स्कोर पर सातवा विकेट गंवा दिया है। बेन 29 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
4 Mar 2025, 05:24:09 PM IST
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने 42 ओवर में बनाए 215 रन
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने 42 ओवर में 6 विकेट खोकर 217 रन बना लिए हैं। कैरी 47 और ड्वारशुइस 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4 Mar 2025, 05:09:58 PM IST
IND vs AUS live Score- अक्षर ने मैक्सवेल का उड़ाया स्टंप
IND vs AUS live Score- अक्षर पटेल ने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया। मैक्सवेल 5 गेंद में सात रन ही बना सके।
4 Mar 2025, 05:03:01 PM IST
IND vs AUS live Score- शमी ने भारत को दिलाई बड़ी सफलता
IND vs AUS live Score- मोहम्मद शमी ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने स्टीव स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया। स्मिथ 96 गेंद में 73 रन बनाकर आउट हुए।
4 Mar 2025, 04:58:49 PM IST
IND vs AUS live Score- स्मिथ-कैरी के बीच 50 से ज्यादा की साझेदारी
IND vs AUS live Score- स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी के बीच पांचवें विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। कैरी ने पिछले कुछ ओवरों में बाउंड्री बटोरी है।
4 Mar 2025, 04:46:31 PM IST
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने 34 ओवर में बनाए 182 रन
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने 34 ओवर में चार विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं। स्मिथ और कैरी के बीच पांचवें विकेट के लिए 35 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है।
4 Mar 2025, 04:34:49 PM IST
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने 31 ओवर में बनाए 160 रन
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने 31 ओवर में 4 विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं। स्मिथ 63 और कैरी 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4 Mar 2025, 04:24:03 PM IST
IND vs AUS live Score- जडेजा ने झटका दूसरा विकेट
IND vs AUS live Score- रविंद्र जडेजा ने जोश इंग्लिस को आउट करके दूसरी सफलता हासिल की है। इंग्लिस 12 गेंद में 11 रन ही बना सके। कोहली ने उनका कैच लपका।
4 Mar 2025, 04:20:08 PM IST
IND vs AUS live Score- स्टीव स्मिथ ने लगाई फिफ्टी
IND vs AUS live Score- स्टीव स्मिथ ने 68 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। स्मिथ एक छोर से लगातार रन बना रहे हैं और भारत के लिए खतरा बन रहे हैं।
4 Mar 2025, 04:08:02 PM IST
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया को 23वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। मार्नस लाबुशेन 36 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया।
4 Mar 2025, 03:56:38 PM IST
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने पूरे किए 100 रन
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने 20वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। स्मिथ 36 और लाबुशेन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4 Mar 2025, 03:46:40 PM IST
IND vs AUS live Score- अक्षर को लगी चोट
IND vs AUS live Score- अक्षर पटेल बॉलिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर गेंद पकड़कर थ्रो करने के बाद वह गिर गए, जिससे उनकी गर्दन में दर्द हुआ। हालांकि ट्रीटमेंट के बाद उन्होंने अंतिम दो गेंद डाली।
4 Mar 2025, 03:37:23 PM IST
IND vs AUS live Score- 14वें ओवर में स्मिथ आउट होने से बचे
IND vs AUS live Score- स्टीव स्मिथ 14वें ओवर में आउट होने से दो बार बचे। अक्षर पटेल के ओवर की पांचवीं गेंद पर वह रन आउट होने से बचे। वरुण गेंद को सही से कलेक्ट नहीं कर सके, जिससे स्मिथ को क्रीज पर में वापस आने का मौका मिल गया। वहीं अंतिम गेंद पर स्मिथ ने कवर की तरफ मारने की कोशिश की लेकिन गेंद बैट का किनारा लेकर स्टंप पर जाकर लगी। हालांकि बेल्स नहीं गिरी और वह आउट होते होते रह गए।
4 Mar 2025, 03:25:15 PM IST
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने पहले पावरप्ले में बनाए 63 रन
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने पहले पावरप्ले में दो विकेट खोकर 63 रन बनाए हैं। कॉनली खाता नहीं खोल सके और हेड ने 39 रन की पारी खेली।
4 Mar 2025, 03:18:54 PM IST
IND vs AUS live Score- ट्रेविस हेड लौटे पवेलियन
IND vs AUS live Score- वरुण चक्रवर्ती ने ट्रेविस हेड को आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। हेड भारत के लिए खतरा बन रहे थे। हेड 33 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने उनका कैच पकड़ा।
4 Mar 2025, 03:15:20 PM IST
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने पूरे किए 50 रन
IND vs AUS live Score- ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में एक विकेट खोर 53 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 39 और स्मिथ आठ रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप ने दो ओवर में 11 रन दिए हैं।