Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsRaghavendra Mishra s Visit to Giridih Brahmin Federation Discusses Justice for Victims

नवादा की घटना पर ब्राह्मण महासंघ ने जताया रोष

गिरिडीह में सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के आंध्र प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवादा की घटना पर चर्चा की गई, जहां अपराधियों ने एक ब्राह्मण परिवार पर हमला किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 4 March 2025 10:40 PM
share Share
Follow Us on
नवादा की घटना पर ब्राह्मण महासंघ ने जताया रोष

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ केंद्रीय कार्यालय शीतलपुर गिरिडीह में महासंघ के आंध्र प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र का आगमन मंगलवार को हुआ। उनके साथ धनबाद, बोकारो के पदाधिकारी में सुरेन्द्र मिश्र, सत्येंद्र मिश्र भी थे। केंद्रीय कार्यालय में आगमन के पश्चात् राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य महेश पाठक एवं गिरिडीह जिला अध्यक्ष हेमंत पाठक द्वारा सभी अतिथियों का मंत्रोच्चारण कर शॉल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक संक्षिप्त चर्चा में नवादा की घटना पर रोष जताया गया। आंध्रप्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, बोकारो एवं गिरिडीह के पदाधिकारियों ने विशेष तौर पर नवादा घटना पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उठाए गए कदम की काफी सराहना की गई। जिसके परिणाम स्वरूप बिहार पुलिस की नींद खुली और अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार के द्वारा जांच कमेटी गठित कर समुचित इलाज सहित न्याय की उम्मीद जगी है। विदित हो को नवादा के नादिरगंज में 15 से 20 की संख्या में अपराधियों द्वारा ब्राह्मण परिवार के घर में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों व घर की महिलाओं के साथ काफी अश्लील हरकत कर उन्हें भी मारपीट कर अपराधियों द्वारा काफी फजीहत की गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय के साथ सभी पदाधिकारियों ने कहा कि जब भी समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय या प्रताड़ित किया जाएगा उस जुल्म के खिलाफ महासंघ आवाज बुलंद करने का कार्य करेगी। बैठक में महेश पाठक, हेमंत पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें