संशोधित: पेज एक के लिए प्रस्तावित: झारखंडियों का अधिकार नहीं मिला तो एक ढ़ेला नहीं जाएगा खनिज: हेमंत
मुख्यमंत्री बोले: महंगाई चरम पर एकजुट रहें, तभी हमें कमजोर करनेवाले हारेंगे गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार क

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को शहर के झंडा मैदान में आयोजित जिला झामुमो के 52वें स्थापना दिवस समारोह से भारत सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि बड़े-बड़े व्यापारी, देश को चारों तरफ से लूटने में लगे हैं। यहां की खनिज संपदाओं को लूटने के लिए रोज नए-नए उपाय तलाश रहे हैं, लेकिन कोई बात नहीं। यहां हम (स्वयं को) बैठे हुए हैं। जबतक यहां के आदिवासियों, मूलवासियों और रैयतों का अधिकार नहीं मिलेगा, एक ढेला कोयला और न कोई खनिज संपदा जाएगा। इसलिए सरकार के बजट को भी इसी तरह बनाया गया है। देश की स्थिति बहुत अच्छी नहीं
मुख्यमंत्री ने संताली और हिन्दी में भीड़ को संबोधित किया। कहा कि अभी देश की स्थिति अच्छी नहीं है। महंगाई आसमान छू रही है। नमक, तेल, दूध, दही, घी, कागज, कलम, किताब सब में टैक्स लग गया और टैक्स इतना जितना पहले कभी नहीं लगा। कहा कि महंगाई रुकने का अभी कोई आसार भी नहीं है। इसी महंगाई से बचाने के लिए हमारी सरकार हर घर में आर्थिक मदद देने का काम मंईयां सम्मान योजना के रुप में किया है।
25 साल का हो गया है झारखंड
मुख्यमंत्री ने भीड़ का जोश बढ़ाते हुए कहा कि यह झारखंड अब 25 साल को हो गया है। बहुत गिर लिया, पटक लिया और बहुत हाथ-पैर छिला लिया। अब इतनी मजबूती से दौड़ लगाएंगे कि हमलोगों का झारखंड अग्रणी राज्य के पायदान में खड़ा होगा। कहा कि कुछ बुद्धिमान लोग अक्सर हमें नीचा दिखाने का काम करते हैं। दुनिया की रीत यही है। बड़ा जानवर छोटा जानवर को और छोटा भी उससे छोटा को चारा बनाता है और उसके ऊपर अपनी ताकत आजमाता है। आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक बेचारा बुद्धिहिन होता है। अकल से कम होता है और जो बुद्धिमान ज्यादा है वह हमें गिद्ध की नजर से देखता है। लेकिन यही गरीब-गुरबा यदि एकजुट खड़ा हो जाए तो बुद्धिवाले की भी बुद्धि गुल हो जाती है। समारोह को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्य सभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, पूर्व मंत्री बेबी देवी आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिला संयोजक प्रमुख संजय सिंह ने की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।