New Delhi, Jan 28 (ANI): Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi being presented a memento during a rally in support of party candidate Anil Chaudhary from Patparganj assembly constituency seat for the Delhi Assembly Elections, in New Delhi on Tuesday. (ANI Photo)
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पूरी ताकत झोंक चुके सियासी दल अब सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक खुलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बीच, भाजपा या आम आदमी पार्टी या फिर कांग्रेस इन राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार अब धुआंधार गति से चल रहा है। सियासत के इस मेगा शो में रैलियों, जनसभाओं और डोर-टू-डोर कैंपेन के साथ ही रोड शो तक सब शामिल है। दिल्ली में आज भी दर्जनों रैली और जनसभाएं होनी हैं। इनमें भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह से लेकर योगी आदित्यनाथ, भजन लाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक का नाम शामिल है। अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, हरभजन सिंह और संजय सिंह भी आज 'आप' उम्मीदवारों के लिए दिल्ली में कई रोड शो और जनसभाएं करेंगे। सियासी सभाओं ‘आप’, भाजपा और कांग्रेस सभी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने आज मुस्फाबाद सीट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार ताहिर हुसैन को कस्टडी पैरोल दे दी है। ताहिर हुसैन 2020 के दिल्ली दंगों के मामलों में 5 साल से जेल बंद हैं। अदालत ने ताहिर हुसैन को 29 जनवरी से 3 फरवरी तक हर दिन 12 घंटे के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति दी है क्योंकि दिल्ली पुलिस ने जोर देकर कहा है कि जेल मैनुअल के अनुसार उन्हें सूर्यास्त से पहले वापस आना होगा। सुप्रीम कोर्ट की ओर से रिहाई की यह शर्त रखी गई है कि ताहिर हुसैन दो पुलिस कर्मियों, जेल वैन और उनके लिए तैनात किए जाने वाले एस्कॉर्ट वाहन का खर्च खुद उठाएंगे। अदालत ने उन्हें दो दिन की एडवांस खर्च राशि जमा करने का निर्देश दिया है, जो प्रतिदिन लगभग 2 लाख से अधिक है।अदालत ने उन्हें अपने पार्टी कार्यालय जाने और निर्वाचन क्षेत्र के भीतर मतदाताओं के साथ बैठकें करने की अनुमति दी है, लेकिन वह करावल नगर में अपने घर पर नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा, उन्हें अपने खिलाफ लंबित मामलों के बारे में कुछ भी बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी वोट डाले जाएंगे और मतगणना 8 फरवरी को होगी। पढ़िए पल-पल के अपडेट
28 Jan 2025, 09:55:20 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : चुनाव आयोग का अरविंद केजरीवाल को नोटिस
चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है और उनके उन दावों पर कल रात 8 बजे तक सबूत देने के लिए कहा है जिनमें हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुन में जहर मिलाने का दावा किया गया था।
28 Jan 2025, 08:32:49 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : अगर 5 तारीख को गलत बटन दब गया तो कम से कम 5000 रुपए महीने का बिल आएगा- अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी के पक्ष में करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमने पहले दिल्ली में फ्री बिजली की और पंजाब में भी हमारी सरकार है वहां पर भी 24 घंटे फ्री बिजली है। बीजेपी की 20 राज्यों में सरकार है आप फोन करके पूछना कि यूपी, हरियाणा, राजस्थान में बिजली का बिल कितना आता है? यहां पर कम से कम 5000 रुपए महीने का बिजली का बिल आता है...अगर 5 तारीख को गलत बटन दब गया तो कम से कम 5000 रुपए महीने का बिल आएगा...आप क्या इतना दे पाएंगे? इसलिए आप लोग सही बटन दबाएं।
28 Jan 2025, 07:04:20 PM IST
आपने केजरीवाल जी के घर की तस्वीर भी देख ली- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पटपड़गंज सीट से जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, केजरीवाल जी आए थे तो छोटी सी गाड़ी थी। केजरीवाल जी ने कहा था कि नए तरह की राजनीति करूंगा, बिजली के पोल पर चढ़ गए थे, लेकिन जब गरीबों को जरूरत पड़ी तो कहीं नहीं दिखे।जब दिल्ली में हिंसा हुई तो कहीं नहीं दिखे। उन्होंने कहा था साफ राजनीति करूंगा और सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया। आपने केजरीवाल जी के घर की तस्वीर भी देख ली, वे 'शीशमहल' में रहते हैं।
28 Jan 2025, 05:51:21 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : हरियाणा के सीएम भी पहुंचे चुनाव आयोग के दफ्तर
दिल्ली और पंजाब के सीएम आतिशी और भगवंत मान के बाद अब हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे हैं।
28 Jan 2025, 05:22:03 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : यमुना मामले पर चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद क्या बोलीं आतिशी
आज दिल्ली और पंजाब मुख्यमंत्री आथिती और भगवंत मान चुनाव आयोग गए। इसके बाद आतिशी ने कहा, अभी, मैं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ, चुनाव आयोग से मिली। दिल्ली में पानी के मुद्दे पर हमारी लंबी चर्चा हुई। हमने उन्हें बताया कि कैसे हरियाणा से आने वाले पानी में अमोनिया का स्तर जहरीला है। दिल्ली में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट केवल पीपीएम-1 और पीपीएम-2 तक ही पानी का उपचार कर सकते हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से अमोनिया का स्तर पीपीएम-7 तक बढ़ रहा है, जो जहरीला है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हमारे कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो जाएंगे और 30 फीसदी दिल्ली को पानी नहीं मिल पाएगा। चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वे दिल्ली के लोगों के पक्ष में कार्रवाई करेंगे।
28 Jan 2025, 04:41:41 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : कस्तूरबा नगर में अमित शाह का रोड शो
कस्तूरबा नगर से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी नीरज बसोया के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्रा अमित शाह रोड शो कर रहे हैं।
28 Jan 2025, 04:31:17 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का केजरीवाल पर वार
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के नरेला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वह यमुना को साफ करेंगे। 10 साल बाद वह 5 साल और मांग रहे हैं। चाहे कुछ भी कर ले, वह इसे साफ नहीं कर पाएगा। दिल्ली की जनता ने ऐसा मन बना लिया है कि वह तिहाड़ जेल से बाहर भी नहीं देख पाएंगे।
28 Jan 2025, 04:17:15 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : जो यमुना कभी आस्था का प्रतीक थी, उसमें से अब बदबू आ रही- CM योगी
मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ रहा था, यमुना जी जो कभी भारत की पौराणिक नदी के रूप में हम सबकी आस्था की प्रतीक थी उसमें से बदबू आ रही थी। उस पवन यमुना नदी से सीवर जैसी बदबू आ रही थी। दिल्ली के अंदर AAP की सरकार की पाप की भुक्तभोगी हमारे मथुरा, वृंदावन और आगरावासियों और वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को होना पड़ रहा है। AAP ने दिल्ली में जो 10 साल से जो स्थिति बनाई है आज उसका भुक्तभोगी हम सबको होना पड़ा रहा है.."
28 Jan 2025, 02:43:01 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : सुप्रीम कोर्ट ने ताहिर हुसैन को दी कस्टडी पैरोल
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन को दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कस्टडी पैरोल दे दी है। अदालत ने उन्हें 29 जनवरी से 3 फरवरी तक हर दिन 12 घंटे के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति दी है क्योंकि दिल्ली पुलिस ने जोर देकर कहा है कि जेल मैनुअल के अनुसार उन्हें सूर्यास्त से पहले वापस आना होगा। सुप्रीम कोर्ट की ओर से रिहाई की यह शर्त रखी गई है कि ताहिर हुसैन दो पुलिस कर्मियों, जेल वैन और उनके लिए तैनात किए जाने वाले एस्कॉर्ट वाहन का खर्च खुद उठाएंगे। अदालत ने उन्हें दो दिन की एडवांस खर्च राशि जमा करने का निर्देश दिया है, जो प्रतिदिन लगभग 2 लाख से अधिक है।अदालत ने उन्हें अपने पार्टी कार्यालय जाने और निर्वाचन क्षेत्र के भीतर मतदाताओं के साथ बैठकें करने की अनुमति दी है, लेकिन वह करावल नगर में अपने घर पर नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा, उन्हें अपने खिलाफ लंबित मामलों के बारे में कुछ भी बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
28 Jan 2025, 02:21:21 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : अपने झूठ और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए वो दोष हरियाणा सरकार पर डाल रहे केजरीवाल : सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना के पानी में हरियाणा द्वारा अमोनिया छोड़ने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सचदेवा ने कहा, ''हरियाणा सरकार पर या जिस हरियाणा पर आज ये दोष लगा रहे हैं, अरविंद केजरीवाल भूल जाते हैं कि वो उसी हरियाणा की धरती पर पैदा हुए हैं, उसी धरती ने आपको जन्म दिया है। उसी धरती का नमक खाकर आप बड़े हुए हो। आज उसी धरती के साथ आप नमक हरामी कर रहे हो, क्योंकि आपको दिल्ली का चुनाव जीतना है। केजरीवाल को यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि लोगों को डरा-धमकाकर और भयभीत करके चुनाव नहीं जीते जाते। उन्होंने यमुना को साफ नहीं किया, उन्होंने गंदा पानी दिया है...अपने झूठ और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए वो दोष हरियाणा सरकार पर डाल रहे हैं।"
28 Jan 2025, 02:13:12 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : कांग्रेस ने EC से की चुनाव अधिकारी की शिकायत
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : दिल्ली कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात पर पार्टी समन्वयक नरेंद्र नाथ ने कहा कि रिठाला से हमारे उम्मीदवार सुशांत मिश्रा के साथ प्रभारी अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया। हम यहां उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आए हैं और हमारे उम्मीदवार के साथ दुर्व्यवहार किया गया। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। हम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।
28 Jan 2025, 01:35:45 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : दिल्ली पुलिस को खुद ही इसका संज्ञान लेना चाहिए था, केजरीवाल के बयान पर बोले संदीप दीक्षित
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित का कहना है कि कल आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं द्वारा बहुत गंभीर आरोप लगाया गया है कि हरियाणा सरकार ने जानबूझकर यमुना नदी में जहर फैलाने की कोशिश की है। मेरे हिसाब से यह बहुत गंभीर आरोप है और इसीलिए मैंने एलजी और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। अगर कोई पब्लिक पैनिक, खासकर हत्या का मुद्दा उठाता है तो पुलिस को खुद ही इसका संज्ञान लेना चाहिए था। मैंने पत्र लिखा है कि इस पर तुरंत कार्रवाई की जाए और उच्च स्तरीय जांच की जाए। अगर यह आरोप सच निकलता है कि वाकई जहर फैलाया गया है तो हरियाणा सरकार के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। सीईओ जल बोर्ड का पत्र देखने के बाद यह झूठ लगता है और ऐसा कुछ नहीं हुआ है, अगर ऐसा है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।"
28 Jan 2025, 01:20:53 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : वाल्मीकि समाज के नेता उदय गिल 'आप' में शामिल
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : दिल्ली में वाल्मीकि समाज के नेता और वाल्मीकि चौपाल के अध्यक्ष उदय गिल आज अपने साथियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
28 Jan 2025, 01:12:44 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : संदीप दीक्षित ने एलजी को लिखी चिट्ठी
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद श्री संदीप दीक्षित जी ने दिल्ली के उपराज्यपाल को अरविंद केजरीवाल एवं आतिशी मार्लेना के यमुना के पानी में जहर मिले होने के बयान पर चिट्ठी लिखी है।
28 Jan 2025, 12:23:31 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : केंद्र की भाजपा सरकार चंद अरबपतियों के लिए सरकारी खजाने से पैसा लूट रही, केजरीवाल का आरोप
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज मैंने एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। केंद्र की भाजपा सरकार चंद अरबपतियों के लिए सरकारी खजाने से पैसा लूट रही है। दूसरी तरफ मध्यम वर्ग महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। इसलिए प्रधानमंत्री से मेरी दो गुजारिश हैं। अब इस देश में किसी भी अरबपति का कर्ज माफ नहीं होगा, इसके लिए कानून बनाया जाना चाहिए। यह बहुत बड़ा घोटाला है। अगर अमीरों का कर्ज माफ होना बंद हो जाए तो आयकर और जीएसटी की दरें आधी हो सकती हैं। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी हटाया जा सकती है।"
28 Jan 2025, 12:15:00 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : राहुल गांधी आज पटपड़गंज और ओखला में करेंगे रोड शो
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की। राहुल गांधी आज दिल्ली चुनाव 2025 के लिए पटपड़गंज और ओखला विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।
28 Jan 2025, 12:11:02 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं : प्रवेश वर्मा
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना नदी के पानी को लेकर हरियाणा सरकार पर लगाए गए आरोप पर नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पानी में जहर मिलाया है। यह बहुत बड़ा अपराध है, चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनका नामांकन रद्द किया जाना चाहिए।
28 Jan 2025, 12:08:32 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : दिल्ली चुनाव में BJP ने उतारे 3 अरबपति उम्मीदवार
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार पांच अरबपति उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा में सबसे अधिक 3 अरबपति उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस में सिर्फ एक-एक ही अरबपति उम्मीदवार हैं। प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण करने के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) संस्था ने लेखा-जोखा जारी किया है। पढ़िए पूरी खबर
28 Jan 2025, 11:47:44 AM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : चुनाव लोगों को डरा-धमका कर नहीं जीते जाते, केजरीवाल से बोले वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल के हरियाणा द्वारा यमुना में अमोनिया वाला पानी छोड़ने बयान पर तीखा हमला बोला है। सचदेवा ने आज कहा कि हरियाणा सरकार या जिस हरियाणा पर वे आज आरोप लगा रहे हैं, अरविंद केजरीवाल भूल जाते हैं कि वे उसी हरियाणा में पैदा हुए हैं, उसी धरती ने उन्हें जन्म दिया है। चुनाव लोगों को डराने-धमकाने से नहीं जीते जाते। उन्होंने यमुना को साफ नहीं किया, गंदा पानी दिया, अपने झूठ और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए वे हरियाणा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।
28 Jan 2025, 11:35:48 AM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : कब तक दुश्मनों को बिरयानी खिलाएगी भाजपा: सौरभ भारद्वाज
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : ग्रेटर कैलाश सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'अवैध अप्रवासी के लिए केंद्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है, उन्होंने उन्हें प्रवेश क्यों करने दिया? बांग्लादेशी प्रधानमंत्री को बिरयानी क्यों खिलाई जा रही है, जब उनके कार्यकाल के दौरान इतने सारे बांग्लादेशी अवैध अप्रवासी दिल्ली में आए? भाजपा कब तक हमारे देश के दुश्मनों को बिरयानी खिलाती रहेगी?'
28 Jan 2025, 11:10:00 AM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : SC ने ताहिर हुसैन को प्रचार के लिए कस्टडी पैरोल देने के प्रस्ताव पर दिल्ली पुलिस से दोपहर 2 बजे तक निर्देश लेने को कहा
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को ‘आप’ के पूर्व पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए कस्टडी पैरोल पर रिहा किए जाने के प्रस्ताव पर दोपहर 2 बजे तक निर्देश लेने को कहा है। ताहिर हुसैन ने पहले अंतरिम जमानत मांगी थी, लेकिन 3 फरवरी को प्रचार समाप्त होने में कुछ दिन शेष रह गए थे, इसलिए उन्होंने नया प्रस्ताव रखा है। तीन जजों की बेंच ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि कस्टडी पैरोल पर रिहा किए जाने में अनुमानित लागत और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था का पता लगाया जाए। शीर्ष अदालत ने ताहिर हुसैन को संकेत दिया कि सुरक्षा का खर्च वह खुद वहन करेंगे। यह मामला पिछले सप्ताह शीर्ष अदालत द्वारा दिए गए विभाजित फैसले के बाद तीन जजों की बेंच के समक्ष आया था।
28 Jan 2025, 11:05:04 AM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : आतिशी ने EC को चिट्ठी लिख मिलने का समय मांगा, यमुना में अमोनिया बढ़ने का उठाया मुद्दा
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने यमुना में अमोनिया का लेवल बढ़ने के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है और उनसे तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध करते हुए आज मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने पत्र में लिखा है, “दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ के नोट से यह स्पष्ट होता है कि डीजेबी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट केवल 1 पीपीएम स्तर तक अमोनिया के उपचार के लिए डिजाइन किए गए हैं। नोट में इस तथ्य की ओर भी इशारा किया गया है कि हरियाणा से यमुना नदी के माध्यम से दिल्ली आने वाले पानी में हरियाणा से अनुपचारित सीवेज या औद्योगिक अपशिष्ट के मिलने के कारण अमोनिया का स्तर लगातार बढ़ रहा है, पिछले दो दिनों में स्तर 7 पीपीएम से अधिक हो गया है, यानी उपचार योग्य सीमा से 700% अधिक...यह लापरवाही का कार्य नहीं है। यह दिल्ली में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के संचालन को जानबूझकर प्रभावित करने के लिए जल आतंकवाद का कार्य है।”
28 Jan 2025, 10:39:32 AM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : केजरीवाल ने फिर लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा है कि प्रधानमंत्री जी यह ऐलान करें कि किसी भी अमीर आदमी का लोन माफ नहीं होगा। माफ करना है तो किसानों के लोन, मिडिल क्लास के होम लोन माफ करो। इस पैसे से मिडिल का बहुत फायदा होगा। केजरीवाल ने कहा कि मैंने हिसाब लगाया है कि अगर लोन माफ न किया जाए तो टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी। 12 लाख सालाना कमाने वाला व्यक्ति अपनी तनख्वाह टैक्स में देता है, ये मिडिल क्लास का दुख है।
28 Jan 2025, 10:11:43 AM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : खट्टर, स्मृति ईरानी, गिरिराज सिंह, भजन लाल समेत कई नेता आज प्रचार में उतरेंगे
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री और सांसद आज फिर दिल्ली में करीब डेढ़ दर्जन जनसभाएं करने जा रहे हैं। इनमें मनोहर लाल खट्टर, हरदीप सिंह पुरी, गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी और मनोज तिवारी, रवि किशन, प्रवीण खंडेलवाल का नाम शामिल है। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी आज दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।
28 Jan 2025, 10:04:50 AM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : दिल्ली में SP करेगी AAP के लिए प्रचार , अखिलेश यादव से इकरा हसन तक मांगेंगे वोट
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : दिल्ली चुनाव में समाजवादी पार्टी भी आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए सड़क पर उतरने जा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अरविंद केजरीवाल के साथ 30 जनवरी को रिठाला विधानसभा में रोड शो करेंगे। अखिलेश यादव के साथ साथ कई सपा सांसद भी आप के लिए प्रचार करते दिखाई देंगे। कैराना से सांसद इकरा हसन भी 'आप' के लिए प्रचार करेंगी
28 Jan 2025, 09:59:36 AM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : योगी, भजन लाल और नायब सिंह सैनी भी दिल्ली में करेंगे जनसभाएं
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी आज दिल्ली में जनसभाएं करने जा रहे हैं। योगी मंगोलपुरी, विकासपुरी और राजेंद्र नगर में जनसभा करेंगे। वहीं भजन लाल शर्मा रिठाला, मुंडका और शालीमार बाग में चुनाव प्रचार में उतरेंगे। नायब सिंह सैनी का नरेला, रोहिणी और शकूरबस्ती में कार्यक्रम तय है।
28 Jan 2025, 09:49:08 AM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : अमित शाह के आज दिल्ली में 2 रोड शो और 1 जगह जनसभा
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह का आज दिल्ली में दो रोड शो और एक जगह जनसभा करने का कार्यक्रम है। अमित शाह शाम 3:30 बजे कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में मूलचंद मेट्रो स्टेशन से गढ़ी चौक तक रोड शो करेंगे। इसके बाद उनका शाम 4:30 बजे कालकाजी की MCD पार्किंग में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। अंत में शाम 6 बजे वह बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में मीठापुर से जैतपुर गांव, बदरपुर तक एक और रोड शो करेंगे।
28 Jan 2025, 10:01:44 AM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : दिल्ली में चुनाव वाले दिन सुबह 4 बजे से चलेंगी बसें
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live : दिल्ली में मतदान के दिन 5 फरवरी को डीटीसी की बसों का संचालन निर्धारित समय से पहले सुबह चार बजे शुरू हो जाएगा। मतदाताओं और मतदान प्रक्रिया में शामिल कर्मियों व कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए डीटीसी प्रबंधन ने 35 रूटों की बसों के संचालन के संबंध में यह फैसला लिया है। दिल्ली परिवहन निगम ने इसके लिए अभी से ड्राइवरों और कंडक्टरों की ड्यूटी तय करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।खासतौर से दिल्ली से सटे अन्य प्रदेशों की सीमाओं से लगने वाले क्षेत्रों से बसों का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू किया जाएगा। दरअसल, दिल्ली के निवासी कारोबार और नौकरी की वजह से पड़ोसी शहरों में भी रह रहे हैं। ऐसे में बसों का संचालन शुरू हो जाने से ऐसे मतदाता भी दिल्ली में आकर सुबह जल्दी मतदान कर सकेंगे और फिर काम पर लौट सकेंगे।