मैं रेखा गुप्ता.... दिल्ली की ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इन तीन शब्दों के गूंजते ही राजधानी में 'रेखाराज' का आगाज हो गया है। छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। भाजपा सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं।
डीयू की छात्र राजनीति से जुड़ी रहीं रेखा गुप्ता को डुसू चुनाव में तब सचिव चुना गया था, जब अलका लांबा अध्यक्ष बनी थीं। भाजपा की 20 राज्यों में सरकार है और वह पार्टी की अकेली महिला सीएम होंगी। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहीं रेखा को चुनने की कई वजहें हैं और इनमें से एक अरविंद केजरीवाल भी हैं।
Delhi New CM: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। रेखा गुप्ता अब दिल्ली के नई मुख्यमंत्री होंगी। कल दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रामलीला मैदान में वह मंत्रियों के साथ शपथ लेंगी।
दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद से यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है, जिसका जवाब कुछ ही देर में मिलने जा रहा है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की हार के बाद पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के 9 पर्सेंट वोटर्स को 'बेवफा' बताते हुए उन्हें अपनी हार के लिए जिम्मेदार बताया है।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि दिल्ली में भाजपा किसी दलित नेता के सिर पर ताज सजा सकती है। यदि ऐसा होता है तो रविंद्र इंद्रराज सिंह को यह मौका मिल सकता है।
गोपाल राय ने भाजपा पर कई तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनके लिए सुकून की बात है कि इतना सब होने के बाद भी उनकी पार्टी को 2 पर्सेंट ही कम वोट मिले।
भाजपा जिसे दिल्ली के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत मिली है, वह किसे मुख्यमंत्री बनाएगी इसे लेकर सस्पेंस जारी है। अब पता चला है कि पार्टी मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया के तहत नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों से बातचीत के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करने वाली है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार जाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल की एक और चिंता बढ़ गई है। अब दिल्ली नगर निगम (MCD) में भी आप की सत्ता पर खतरा मंडराने लगा है।
दिल्ली के विधानसभा चुनावों में बुरी तरह मात खाने के बाद AAP को शनिवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब MCD के उसके तीन पार्षद BJP में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष सचदेवा ने उनका स्वागत किया।