Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मंगलवार को चुनावी तारीख का ऐलान हो गया। मतदान पांच फरवरी को होगा और नतीजे आठ फरवरी को आएंगे। इसके साथ ही राजधानी में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 10 जनवरी को जारी होगी। नामांकन 17 जनवरी तक दाखिल हो सकेंगे। 20 जनवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। तारीखों का ऐलान होते ही सभी पार्टियां पहले से ज्यादा ऐक्शन मोड में आ गई हैं।
इस बार विधानसभा चुनाव में मुख्य लड़ाई सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच मानी जा रही है। हालांकि कांग्रेस भी अपनी खोई जमीन वापस पाने की जुगत है। दूसरी ओर छोटे दल इन तीनों पार्टियों का खेल बिगाड़ सकते हैं। भाजपा को आप के खिलाफ चल रही सत्ता विरोधी लहर से फायदा मिलने की उम्मीद है। वहीं आप मुफ्त योजनाओं, स्कूलों के निर्माण और जीर्णोद्धार के सहारे एक बार फिर वापसी का दावा कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरने का आह्वान किया है। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स-
8 Jan 2025, 09:16:53 PM IST
Delhi Election 2025 Live: विधानसभा चुनाव के लिए आयकर विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी किया
Delhi Election 2025 Live: वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए बताया कि दिल्ली में स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए और काले धन पर अंकुश लगाने के लिए बेहिसाबी नकदी, सोना और अन्य कीमती सामानों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए आयकर विभाग ने टोल फ्री नंबर (1800111309) जारी करने के साथ 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
8 Jan 2025, 07:36:42 PM IST
Delhi Election 2025 Live: आचार संहिता लगने के बाद MCD ने हटाए इतने बैनर-पोस्टर
Delhi Election 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद निर्देशों को लागू करते हुए, एमसीडी ने शहर से कुल 1 लाख 26 हजार 186 पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, वॉल पेंटिंग, साइनेज और झंडे हटाए हैं।
8 Jan 2025, 07:18:21 PM IST
Delhi Election 2025 Live: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने दिल्ली चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी
Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है दिल्ली में आम आदमी पार्टी जीतेगी, बेहतर होता दिल्ली में AAP और कांग्रेस का गठबंधन हो जाता। हालांकि ये नहीं हुआ।'
8 Jan 2025, 07:01:00 PM IST
Delhi Election 2025 Live: प्रदीप भंडारी बोले- पीएम ने तो पहले ही कहा था
Delhi Election 2025 Live: भाजपा नेता प्रदीप भंडारी का कहना है, 'INDI गठबंधन एक असफल राजनीतिक पटकथा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्यवाणी की थी कि लोकसभा चुनाव के बाद INDI गठबंधन टूट जाएगा। सोनिया गांधी के अलावा किसी को भी राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है।'
8 Jan 2025, 06:54:27 PM IST
Delhi Election 2025 Live: गौरव भाटिया ने केजरीवाल को बताया फरेबी, ढोंगी
Delhi Election 2025 Live: भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, 'जो अरविंद केजरीवाल, लालू प्रसाद यादव को भ्रष्ट नेता बताते थे, उनके सुपुत्र तेजस्वी यादव आज अरविंद केजरीवाल को समर्थन दे रहे हैं...शायद ऐसा इसलिए भी हो क्योंकि आज महाभ्रष्टाचारी, कट्टर बेईमान, पापी, फरेबी, ढोंगी कोई है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं।'
8 Jan 2025, 06:21:24 PM IST
Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस को वोट देना, BJP को जिताने में मदद करने जैसा: सिसोदिया
Delhi Election 2025 Live: AAP नेता मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा में पदयात्रा करते हुए कहा- 'यहां के लोग बहुत खुश हैं। AAP ने मुझे यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है और उन्हें उम्मीद है कि इन 10 सालों में जो भी काम छूट गए थे, वो अब पूरे हो जाएंगे। सबको उम्मीद है कि इस बार सरकार उनके द्वार पर आएगी। वहीं मुझे उम्मीद है कि इन चुनावों के बाद जंगपुरा का हर नागरिक उसी ताकत को महसूस करेगा जो मुझे उपमुख्यमंत्री के तौर पर महसूस होती थी। कांग्रेस को वोट देना भाजपा को जिताने में मदद करने जैसा है।'
8 Jan 2025, 06:07:52 PM IST
Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल के बयान पर अशोक गहलोत बोले- यह असंभव है
Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, 'जब अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में उतरते हैं, तो वह अपने समीकरण बनाते हैं, उनका कहना है कि कांग्रेस और भाजपा एक साथ लड़ रहे हैं। वह अच्छी तरह जानते हैं कि यह असंभव है। कांग्रेस और भाजपा कभी नहीं मिल सकते। अभी चुनाव की शुरुआत हुई है आगे देखते हैं क्या होता है।'
8 Jan 2025, 06:06:24 PM IST
Delhi Election 2025 Live: भाजपा ने फर्जी वोट बनवाने के टारगेट दिए: केजरीवाल
Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर नया हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'सूत्रों के मुताबिक गाली गलौज पार्टी ने अपने सातों सांसदों को अगले कुछ दिनों में नई दिल्ली विधान सभा में फ़र्ज़ी वोट बनवाने के लिए टारगेट दिए हैं। देखते हैं अगले कुछ दिनों में कितने नए वोट बनाने के आवेदन आते हैं। सब लोग इस पर नज़र रखें। आतिशी जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का समय मांगा हुआ है। उम्मीद करते हैं हमें जल्द समय मिलेगा।'
8 Jan 2025, 04:11:03 PM IST
Delhi Election 2025 Live: BJP के पास ना तो 70 उम्मीदवार, ना कोई CM चेहरा: AAP
Delhi Election 2025 Live: AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल ने जब भी चुनाव लड़ा है, उन्होंने बहुमत से जीत हासिल की है। भाजपा सिर्फ़ झूठ बोलती है। उनके पास 70 उम्मीदवार नहीं हैं, कोई सीएम चेहरा नहीं है और दिल्ली के लिए कोई विजन नहीं है।’
8 Jan 2025, 04:01:34 PM IST
Delhi Election 2025 Live: गहलोत के AAP को विपक्ष बताने पर भड़के केजरीवाल
Delhi Election 2025 Live: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत द्वारा AAP को कांग्रेस के लिए विपक्ष बताए जाने पर अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने कहा, 'गहलोत जी, आपने साफ़ कर दिया कि दिल्ली में AAP कांग्रेस का विपक्ष है। बीजेपी पर आप चुप रहे। लोगों को भी यही लग रहा था कि कांग्रेस के लिए AAP विपक्ष है और बीजेपी पार्टनर है। लोगों का भी यही मानना था कि बीजेपी और कांग्रेस मिलकर AAP के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रहे हैं। अभी तक आप दोनों के बीच ये सहयोग चोरी छिपे था। आज आपने इसे सार्वजनिक कर दिया। इस स्पष्टीकरण के लिए दिल्ली की जनता की और से धन्यवाद।'
8 Jan 2025, 03:46:59 PM IST
Delhi Election 2025 Live: अगर ऐसा होगा तो यह हमारी पहली जीत होगी: अलका लांबा
Delhi Election 2025 Live: कालकाजी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने बीजेपी नेता और प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को लेकर कहा, 'भाजपा के लोगों ने खासकर महिलाओं ने पार्टी पर दबाव बनाया है, कि रमेश बिधूड़ी अगर इस तरह की टिप्पणियां करेंगे तो हम उनके साथ नहीं चल सकते। मैं इस बात की तारीफ करती हूं और जहां तक मुझे खबर मिली है कि रमेश बिधूड़ी का टिकट काटा जा सकता है और अगर ऐसा होगा तो यह हमारी पहली जीत होगी।'
8 Jan 2025, 03:23:24 PM IST
Delhi Election 2025 Live: क्या किसी राजा-महाराजा के यहां ऐसा देखा है: हर्ष मल्होत्रा
Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास पर हो रहे विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने पूछा कि, ‘क्या आपने दुनिया के किसी राजा-महाराजा के यहां सोने की परत चढ़ी शौचालय और वॉश बेसिन देखी है? इसकी क्या जरूरत है।’ वहीं दिल्ली में 'जीवन रक्षा योजना' की घोषणा पर उन्होंने कहा, ‘जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, क्या उन राज्यों में इसे लागू किया गया है, जो वे यहां दिल्ली में इसकी घोषणा कर रहे हैं?’
8 Jan 2025, 03:03:24 PM IST
Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस ने लॉन्च की 'जीवन रक्षा योजना'
Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली में 'जीवन रक्षा योजना' को लॉन्च किया। इसके तहत दिल्ली में पार्टी की सरकार बनने पर यहां के लोगों को 25 लाख रुपए तक के मुक्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नेदिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्यालय में आयोजित समारोह में लॉन्च किया।
8 Jan 2025, 02:30:42 PM IST
Delhi Election 2025 Live: आप की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं बढ़ीं
Delhi Election 2025 Live: भाजपा नेता कैलाश गहलोत ने कहा, 'जब मैंने इस्तीफा दिया था, तब मैंने कहा था कि आप लोगों के कल्याण के लिए काम करने वाली पार्टी नहीं है, कहीं न कहीं आप की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं आम आदमी के हितों से आगे निकल गई हैं। एक पार्टी जो आम आदमी के लिए काम करने के लिए आई थी, वह आज कहां पहुंच गई है। वे आज केवल लड़ाई और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।'
8 Jan 2025, 02:24:10 PM IST
Delhi Election 2025 Live: आप के डीएनए में है पाखंड
Delhi Election 2025 Live: केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'पाखंड और ड्रामा आप के डीएनए में है। उन्होंने पहले भी ड्रामा किया कि उन्हें बंगले की जरूरत नहीं है और अब बंगलों के लिए लड़ाई हो रही है। लोग इस ड्रामा को अच्छी तरह समझते हैं और इस पाखंड से तंग आ चुके हैं। आप का असली चेहरा सामने आ गया है।'
8 Jan 2025, 02:17:41 PM IST
Delhi Election 2025 Live: सनातन सेवा समिति की शुरुआत
Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में पुजारी ग्रंथी सम्मान के बाद आम आदमी पार्टी थोड़ी देर में सनातन सेवा समिति की शुरुआत करने जा रही है। पूर्व सीएम केजरीवाल ने खुद संतों-पुजारियों को पार्टी में शामिल किया।
8 Jan 2025, 02:00:59 PM IST
Delhi Election 2025 Live: जनता को कांग्रेस पर है विश्वास
Delhi Election 2025 Live: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी की गारंटी पर कहा, 'आप ने बहुत सारे वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया और यही कारण है कि कैग रिपोर्ट को बार-बार छिपाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने अपनी गारंटी शुरू की है क्योंकि लोगों को हम पर भरोसा है। परसों डीके शिवकुमार ने दिल्ली में महिलाओं को 2,500 रुपये देने के लिए 'प्यारी दीदी' योजना शुरू की। हमने कर्नाटक में इसी तरह की योजना लागू की है। इसी तरह, हमने दिल्ली में 'जीवन रक्षा योजना' शुरू की है क्योंकि हमने राजस्थान में इसी तरह की स्वास्थ्य योजना को सफलतापूर्वक लागू किया है।'
8 Jan 2025, 01:43:10 PM IST
Delhi Election 2025 Live: BJP दिखाए कहां है गोल्डन टॉयलेट
Delhi Election 2025 Live: आप सांसद संजय सिंह ने कहा, 'भाजपा हम पर जो आरोप लगाती रहती है - उन्हें हमें दिखाना चाहिए था कि 'गोल्डन टॉयलेट' कहां है, स्विमिंग पूल कहां है, मिनी बार कहां है। लेकिन, उन्होंने हमें देखने नहीं दिया और अब हमें 'राज महल' के बाहर ही रोक दिया। अब हम वापस जा रहे हैं।'
8 Jan 2025, 01:36:36 PM IST
Delhi Election 2025 Live: इस बार अलग होंगे नतीजे
Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस की जीवन रक्षा योजना पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, 'राजस्थान की स्वास्थ्य बीमा योजना बहुत सफल रही है और दिल्ली में भी हम ऐसा ही करेंगे। इससे सभी को लाभ मिलता है जबकि आयुष्मान भारत की अपनी सीमाएं हैं। दिल्ली में अब स्थिति बदल गई है। कांग्रेस बेहतर प्रचार कर रही है और इस बार नतीजे अलग होंगे।'
8 Jan 2025, 01:26:11 PM IST
Delhi Election 2025 Live: आतिशी से वीरेंद्र सचदेवा के चार सवाल
Delhi Election 2025 Live: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से दिल्ली बीजेपी अधियक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने चार सवाल पूछे हैं।
1. सुश्री आतिशी मार्लेना बतायें 17 ए.बी. मथुरा रोड़ किसको आवंटित बंगला है ?
2. दिल्ली जानना चाहती है कि क्या यह सच नहीं की 17 ए.बी. मथुरा रोड़ से तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित ने 1998 से 2004 तक सरकार चलाई थी तो सुश्री आतिशी मार्लेना क्यों नही चला सकतीं ?
3. सुश्री आतिशी बतायें 2015 से 2024 तक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे तो फिर 6 फ्लैग स्टाफ रोड़ को मुख्यमंत्री आवास घोषित क्यों नही किया ?
4. सुश्री आतिशी मार्लेना बतायें की 17 ए.बी. मथुरा रोड़ बंगला जो उनको आवंटित है उसमे कौन रहता है ?
8 Jan 2025, 01:16:27 PM IST
Delhi Election 2025 Live: दिल्ली सरकार किसान को किसान का दर्ज नहीं दे रही
Delhi Election 2025 Live: शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कल दिल्ली के किसान मिलने आए थे। बहुत दुखी होकर कह रहा हूं मैं कि दिल्ली सरकार किसान को किसान का दर्ज नहीं दिया। दिल्ली की सरकार उन्हें कोई सुविधाएं नहीं दे रही। केंद्र सरकार की जो योजनाएं हैं उनका भी फायदा नहीं लेने दे रही। हम बागवानी विकास मिशन के लिए किसानों को सब्सिडी पर बीज, खाद देते हैं। हम सीधे किसानों की मदद नहीं करते, राज्य सरकार के जरिए करते हैं।
8 Jan 2025, 01:11:50 PM IST
Delhi Election 2025 Live: पूरी दाल काली है
Delhi Election 2025 Live: संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज को प्रधानमंत्री आवास के अंदर जाने नहीं दिया गया। इसपर संजय सिंह ने कहा कि हमें अदंर नहीं जाने दिया। इससे पता चलता है कि दाल में कुछ काला नहीं है। पूरी की पूरी दाल ही काली है।
8 Jan 2025, 01:08:21 PM IST
Delhi Election 2025 Live: हम लोगों को देंगे नौकरी: प्रवेश वर्मा
Delhi Election 2025 Live: चुनाव से पहले 'हर घर नौकरी' अभियान की शुरुआत करते हुए नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, 'इस बस्ती में हजारों युवाओं के पास नौकरी नहीं है। अरविंद केजरीवाल एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं दे पाए हैं। मैंने वादा किया है कि मैं सभी को नौकरी दूंगा। हम 15 जनवरी को एक जॉब फेयर का आयोजन कर रहे हैं। 50 से अधिक कंपनियां आएंगी। हम जॉब फेयर के लिए पंजीकरण करने वाले सभी लोगों को आमंत्रित करेंगे और उन्हें नौकरी दी जाएगी।'
8 Jan 2025, 01:04:11 PM IST
Delhi Election 2025 Live: जनता केजरीवाल की सच्चाई जानती है
Delhi Election 2025 Live: सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस क़ॉन्फ्रेंस में कहा कि भ्रष्टाचार का वीभत्स प्रदर्शन जो इस शीशमहल में हुआ है, उससे दिल्ली की जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। आप का प्रदर्शन अराजकता वाला है। जनता केजरीवाल की सच्चाई जानती है। चूंकि जनता ने केजरीवाल का असली चेहरा देख लिया है इसलिए इन्हें उपयुक्त जवाब देगी। ये लाचारी है या बाजीगरी? जनता सब जानती है।
8 Jan 2025, 01:00:05 PM IST
Delhi Election 2025 Live: दिल्ली से गायब हुई कांग्रेस
Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस की हेल्थ गारंटी पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'कांग्रेस दिल्ली में गायब हो चुकी है। इस योजना के जरिए वे सिर्फ अपना अस्तित्व दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस आप के साथ लड़ी थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में आमने-सामने हैं। आगामी चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वे फिर से साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।'
8 Jan 2025, 12:50:03 PM IST
Delhi Election 2025 Live: अबतक शीशमहल पर क्यों नहीं दिया जवाब
Delhi Election 2025 Live: नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, 'हमारा सवाल दिल्ली के सीएम से है जिन्होंने कहा था कि हम बंगले में नहीं रहेंगे। अरविंद केजरीवाल ने एक बार मुझसे कहा था कि सीएम को एक कमरे के घर में रहना चाहिए। हम सवाल इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि आपने ये सब कहा। आपने शीला दीक्षित जी पर सवाल उठाया था कि उनके घर में 12 एसी लगे हैं, लेकिन आपके घर में करीब 50 एसी लगे हैं। आप खुद को 'आम आदमी' कहते हैं, लेकिन कौन सा आम आदमी ऐसे रहता है? आपने अभी तक अपने 'शीश महल' के बारे में किसी सवाल का जवाब नहीं दिया है।'
8 Jan 2025, 12:39:39 PM IST
Delhi Election 2025 Live: बंगले वाली देवी बताएं, कितने बंगले चाहिए
Delhi Election 2025 Live: दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बंगले वाली देवी बताएं, उन्हें कितने बंगले चाहिए। उनके पास पहले से दो बंगले हैं। एक बंगले में सिसोदिया रह रहे हैं।
8 Jan 2025, 12:25:48 PM IST
Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस ने जारी की दूसरी गारंटी
Delhi Election 2025 Live: दिल्ली के लोगों के लिए कांगेस ने दूसरी गारंटी, हेल्थ गारंटी लॉन्च की है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह गारंटी जारी की। इसके तहत लोगों को हेल्थ बीमा दिया जाएगा। ससे पहले पार्टी ने प्यारी दीदी योजना लॉन्च की थी जिसमें दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा किया गया था।
8 Jan 2025, 12:20:06 PM IST
Delhi Election 2025 Live: हमें अंदर जाने देना चाहिए
Delhi Election 2025 Live: सौरभ भारद्वाज का कहना है कि कौन किस आवास में रहता है यह चुनाव का मुद्दा नहीं है। मैं दिल्ली का चुना हुआ मंत्री हूं, संजय सिंह दिल्ली से राज्यसभा सांसद हैं। ज्यादा से ज्यादा हमारी चेकिंग कर लीजिए। हमें अंदर जाने देने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
8 Jan 2025, 12:02:02 PM IST
Delhi Election 2025 Live: अनुमति की जरूरत क्यों है
Delhi Election 2025 Live: संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने आवास के अंदर जाने की अनुमति मांगी थी, इसपर उन्होंने कहा, 'हमें मुख्यमंत्री के आवास में प्रवेश करने के लिए अनुमति की आवश्यकता क्यों है?' दोनों नेताओं को बंगले के बाहर अधिकारियों से बात करते हुए और अंदर जाने की अनुमति मांगते हुए देखा गया।
8 Jan 2025, 11:56:29 AM IST
Delhi Election 2025 Live: जनता को देखने दीजिए CM-PM आवास
Delhi Election 2025 Live: बंगले के बाहर मीडिया से बात करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'बीजेपी रोज नए-नए वीडियो और फोटो भेजती थी। आज हम सभी मीडिया वालों को लेकर यहां आए हैं। अब बीजेपी भाग रही है। तीन लेयर की बैरिकेडिंग लगा दी है। उन्होंने वाटर कैनन भी लगा दिए हैं और यहां एडिशनल डीसीपी को तैनात कर दिया है। इसे बॉर्डर बना दिया है ताकि मीडिया अंदर न जा सके। हमें दिखाइए कि स्विमिंग पूल और बार कहां है। बीजेपी कहती है कि सीएम आवास 33 करोड़ रुपये में बना है। यह भी कहा जा रहा है कि पीएम आवास 2700 करोड़ रुपये में बन रहा है। हम सीएम आवास और पीएम आवास दोनों देखेंगे। जनता को दोनों देखने दीजिए।'
8 Jan 2025, 11:50:08 AM IST
Delhi Election 2025 Live: BJP के बयान पर आप का पलटवार
Delhi Election 2025 Live: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि सीएम आवास आप का कब्रगाह बनेगा। इसपर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि पीएम आवास श्मशान बनेगा।
8 Jan 2025, 11:42:52 AM IST
Delhi Election 2025 Live: मीडिया को दिखाएं CM-PM आवास
Delhi Election 2025 Live: सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'कोविड के दौरान, सीएम आवास और पीएम आवास, दोनों का निर्माण करदाताओं के पैसे से किया गया था। दोनों आवासों को मीडिया के जरिए सभी को दिखाया जाना चाहिए। भाजपा ने दावा किया कि सीएम आवास में एक स्विमिंग पूल और एक बार है, अगर ऐसा है तो हमें इसे खोजने दें। भाजपा अब पीछे हट रही है क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें पीएम का आवास भी दिखाना पड़ सकता है।'
8 Jan 2025, 11:39:58 AM IST
Delhi Election 2025 Live: अब पीएम आवास जाएंगे संजय-सौरभ
Delhi Election 2025 Live: संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज को सीएम आवास के अंदर जाने नहीं दिया गया। अब दोनों नेता पीएम आवास जाएंगे। उनका कहना है कि दिल्ली का चुनाव सीएम वर्सेज पीएम आवास पर लड़ा जाएगा।
8 Jan 2025, 11:36:54 AM IST
Delhi Election 2025 Live: हमें तो दिखा नहीं, चलिए मीडिया के साथ खोजते हैं
Delhi Election 2025 Live: सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसी को मकान के अंदर दाखिल नहीं होने दे रहे। बीजेपी ने रोज वीडियो दिखाती है। यहां तीन-तीन लेयर की बैरिकेडिंग की हुई है। बीजेपी कहती है कि स्वीमिंग पूल है, मिनी बार है। हमें तो दिखा नहीं, शायद छुपा हुआ होगा। चलिए मीडिया के साथ खोजते हैं उसे। मैं तो मंत्री हूं सरकार का। मैं अंदर क्यों नहीं जा सकता।
8 Jan 2025, 11:30:21 AM IST
Delhi Election 2025 Live: BJP बची सीटों पर 10 जनवरी को तय करेगी उम्मीदवार
Delhi Election 2025 Live: दिल्ली की बची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की 10 जनवरी को बैठक होगी। पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य सीईसी सदस्य मौजूद रहेंगे। यह जानकारी सूत्रों के जरिए दगी गई है।
8 Jan 2025, 11:27:56 AM IST
Delhi Election 2025 Live: BJP के पास है CM हाउस की चाबी
Delhi Election 2025 Live: सौरभ भारद्वाज का कहना है कि बीजेपी के पास सीएम हाउस की चाबी है। तीन-तीन लेयर की बैरिकेडिंग की हुई है। अधिकारी कह रहे हैं कि ऊपर से ऑर्डर है। इसका मतलब है कि एलजी का ऑर्डर है। मेरे ऊपर तो एलजी ही हैं।
8 Jan 2025, 11:24:42 AM IST
Delhi Election 2025 Live: धरने पर बैठे संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज
Delhi Election 2025 Live: संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोल रही है। आज देश के सामने उसका यह झूठ उजागर हो गया है। बंगले के अंदर जाने की जिद को लेकर संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि हम 10 मिनट इंतजार करेंगे।
8 Jan 2025, 11:22:42 AM IST
Delhi Election 2025 Live: संजय-सौरभ को अंदर जाने से रोका
Delhi Election 2025 Live: संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया। संजय सिंह ने कहा कि हमें अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं मंत्री हूं, मुझसे ऊपर किसकी परमिशन चाहिए। मुझे अंदर जाने दो।
8 Jan 2025, 11:18:27 AM IST
Delhi Election 2025 Live: सीएम आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा
Delhi Election 2025 Live: दिल्ली सीएम आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा है। पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने बंगले को अपने कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी ने आतिशी के अलॉटमेंट को रद्द कर दिया था। संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज अंदर जाने के लिए अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।