MG Comet EV Becomes more Expensive, check new price list बड़ा झटका! महंगी हुई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत में जबरदस्त इजाफा; यहां देखें नई प्राइस, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Comet EV Becomes more Expensive, check new price list

बड़ा झटका! महंगी हुई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत में जबरदस्त इजाफा; यहां देखें नई प्राइस

अब भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार और ज्यादा महंगी हो गई है। जी हां, हम एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) की बात कर रहे हैं, जिसकी कीमत में हाल ही में बंपर बढ़ोतरी देखी गई है।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 14 May 2025 04:42 PM
share Share
Follow Us on
बड़ा झटका! महंगी हुई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत में जबरदस्त इजाफा; यहां देखें नई प्राइस

अगर आप MG की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी (Comet EV) खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। जी हां, क्योंकि JSW MG मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने अपनी इस पॉपुलर माइक्रो-ईवी की कीमतों में 35,700 तक का इजाफा कर दिया है। यानी अब आपको इस इलेक्ट्रिक कार के लिए थोड़ी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:फौरन लपक लो! गजब का माइलेज देने वाली मारुति ग्रैंड विटारा पर ₹1.70 लाख की छूट

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Comet EV

MG Comet EV

₹ 7 - 9.84 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV

₹ 7.99 - 11.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen eC3

Citroen eC3

₹ 12.76 - 13.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कितनी बढ़ी कीमतें?

एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) के बेस वैरिएंट (Executive) को सबसे बड़ा झटका लगा है। इसकी कीमत में 35,700 की बढ़ोतरी हुई है। इस प्राइस हाइक के बाद अब इसकी कीमत 7.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

एक्साइट (Excite) वैरिएंट की कीमत में 16,000 और एक्साइट FC (Excite FC) में 4,000 का इजाफा हुआ है। अन्य वैरिएंट्स की बात करें तो एक्सक्लूसिव (Exclusive), एक्सक्लूसिव FC (Exclusive FC), ब्लैकस्टॉर्म एडिशन (Blackstorm Edition) की कीमत में कंपनी ने 5,300 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं, 100-इयर एडिशन की कीमत अभी जस की तस बनी हुई है।

नए फीचर्स के साथ आई 2025 MG कॉमेट EV

MG ने हाल ही में कॉमेट ईवी (Comet EV) का 2025 अपडेटेड वर्जन भी लॉन्च किया है, जिसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs, लेदर फिनिश सीट्स और 4 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम मिलता है।

MG कॉमेट EV क्यों है खास?

MG कॉमेट EV के रेंज की बात करें तो ये ईवी एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 230-250 किमी. तक की रेंज ऑफर करती है। ये ईवी साइज में छोटी है, लेकिन शहर में ट्रैफिक और पार्किंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ये चलाने में आसान, फीचर्स से भरपूर और पर्यावरण को बचाने के लिए बेहतर विकल्प है।

अब कितने की मिलेगी?

नई कीमतों के मुताबिक एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) की कीमत अब 7.35 लाख रुपये से शुरू होती है और 9.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

क्या आपको अब भी लेनी चाहिए?

अगर आप एक शहर के लिए कॉम्पैक्ट, सस्ती और स्मार्ट EV ढूंढ रहे हैं, तो कॉमेट ईवी (Comet EV) अब भी एक मजबूत दावेदार है। हां, थोड़ी महंगी जरूर हो गई है, लेकिन नए फीचर्स और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक तकनीक के साथ यह अब भी "पैसा वसूल" कार मानी जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।