Violent Clash Over Water Dispute in Madhopur Village 5 Injured पानी गिराने के विवाद में दो पक्ष भिड़े,13 पर केस, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsViolent Clash Over Water Dispute in Madhopur Village 5 Injured

पानी गिराने के विवाद में दो पक्ष भिड़े,13 पर केस

Gorakhpur News - कैम्पियरगंज। क्षेत्र के माधोपुर गांव में छत का पानी गिराने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर घायल हो गये। पुलिस दोनो

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 29 April 2025 08:32 PM
share Share
Follow Us on
पानी गिराने के विवाद में दो पक्ष भिड़े,13 पर केस

कैम्पियरगंज। क्षेत्र के माधोपुर गांव में छत का पानी गिराने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस दोनों पक्षों के आठ नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। कैम्पियरगंज क्षेत्र के माधोपुर में छत व नल का पानी गिराने को लेकर मुनेश्वर व दिनेश दो पट्टीदारों में गाली गलौज हो रहा था। देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गये और ईंट-पत्थर लाठियां चलने लगीं। इसमें दोनों पक्ष के पांच लोग गंभीर घायल हो गये। पुलिस ने अन्नू शर्मा की तहरीर पर मुनेश्वर, आशा, प्रिंस, खुशबू व पांच अज्ञात तथा मुनेश्वर की तहरीर पर दिनेश, दीनानाथ, अनिल व अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।