after 5 years of live in boy secretly decided to get married but at the last moment the girlfriend foiled his plans 5 साल लिव इन के बाद लड़के ने चुपके से तय कर ली शादी, ऐन वक्त प्रेमिका ने मंसूबों पर फेरा पानी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsafter 5 years of live in boy secretly decided to get married but at the last moment the girlfriend foiled his plans

5 साल लिव इन के बाद लड़के ने चुपके से तय कर ली शादी, ऐन वक्त प्रेमिका ने मंसूबों पर फेरा पानी

पुलिस ने लड़के को बुलाया तो, दुल्हन पक्ष के लोग भी पहुंच गए। प्रेमिका की बातें सुनकर वे भी हैरान रह गए। उन्हें जरा भी एहसास नहीं था कि जिसके साथ वे अपनी बेटी की शादी करने जा रहे हैं वह 5 साल से किसी और लड़की के साथ लिव इन में रह रहा था। तीनों पक्षों की सारी बातें सुनने के बाद पुलिस ने समझौता कराया।

Ajay Singh लाइव हिन्दुस्तानWed, 14 May 2025 01:52 PM
share Share
Follow Us on
5 साल लिव इन के बाद लड़के ने चुपके से तय कर ली शादी, ऐन वक्त प्रेमिका ने मंसूबों पर फेरा पानी

पांच साल लिव इन में रहने के बाद एक लड़के ने चुपके से अपनी शादी तय कर ली। लड़का और लड़की के बीच संपर्क की शुरुआत फोन पर बातचीत से हुई थी। लड़के की शादी तय होने के बाद सारी तैयारियां मुकम्मल हो गई थीं। मंगलवार को बारात जानी थी। भनक लगते ही प्रेमिका पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने लड़के को बुलाया तो, दुल्हन पक्ष के लोग भी पहुंच गए। प्रेमिका की बातें सुनकर वे भी हैरान रह गए। उन्हें जरा भी एहसास नहीं था कि जिसके साथ वे अपनी बेटी की शादी करने जा रहे हैं वह पांच साल से किसी और लड़की के साथ लिव इन में रह रहा था। तीनों पक्षों की सारी बातें सुनने के बाद पुलिस ने समझौता कराया। तय हुआ कि लड़का प्रेमिका के साथ ही रहेगा और किसी अन्य से शादी नहीं करेगा। लड़के से बेटी की शादी करने वालों ने भी पुलिस को तहरीर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के चंदौली की एक लड़की का प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके के लड़के से मिस्डकाल से संपर्क हो गया। दोनों की बातचीत लव अफेयर में बदल गई। लड़की चंदौली से कुंडा आ गई और लड़के के साथ किराए के मकान में रहने लगी। दोनों पांच साल से साथ ही रह रहे हैं। इस बीच लड़के के परिजनों ने लालगंज इलाके में उसकी शादी तय कर दी। लड़के ने भी इसकी कोई जानकारी लिव इन में साथ रह रही अपनी प्रेमिका को नहीं दी। आठ मई को फलदान हो गया। 13 मई को बारात जानी थी।

ये भी पढ़ें:दुल्हन की विदाई के वक्त अचानक बेहोश होकर गिर गया दूल्हा, अस्पताल ले जाते समय मौत

इस बीच प्रेमिका को अपने पार्टनर की शादी की भनक लग गई। जिस शख्स के साथ वह पांच साल से रह रही है वो उसके साथ ऐसा धोखा करेगा, ऐसा उसने कभी नहीं सोचा था। जाहिर है, हकीकत सामने आने के बाद उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद प्रेमिका ने अपने पार्टनर को सबक सिखाने का फैसला लिया। वह सीधे कोतवाली पहुंच गई। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने लड़के को बुलाया तो उससे बेटी की शादी तय करने वाले लोग भी आ गए। उन लोगों ने लड़के के खिलाफ तहरीर दी।

ये भी पढ़ें:तिरंगा यात्रा में जनसैलाब, योगी गरजे-दुश्मनों के जनाजे में रोने वाला नहीं मिलेगा

इस पर कोतवाली में बातचीत में सहमति बनी कि लड़का अपनी प्रेमिका के साथ ही रहेगा। उसने शादी के लिए फलदान में मिले सभी सामान वापस कर क्षमा मांगी। पुलिस के सामने इस फैसले को तीनों पक्ष मानने की हामी भरकर चले गए। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि सभी लोगों ने समझौता कर लिया है।