गुरुग्राम के सटे हरियाणा के ही नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 6 महिलाएं हैं।
नायब सिंह सैनी से बातचीत करते हुए विनय की बहन ने आपा खो दिया। उन्होंने रोते हुए कहा, ‘कोई नहीं आया डेढ़ घंटा तक। वहां कोई भी नहीं आया, वह जिंदा था और कोई आता तो वह बच सकता था। वहां आर्मी होती तो वह बच सकता था। इसके आगे वह रोते-चिल्लाते हुए कहती हैं कि मुझे वह मरा हुआ चाहिए, जिसने मेरे भाई को मारा।'
गुरुग्रामवासियों के लिए एक अच्छी है। गुरुग्राम में विकास मार्ग पर 52 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार हो गई है। यह डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे अंबेडकर चौक को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।
सोशल मीडिया पर पॉपुलर रवीना को रील बनाने का काफी शौक था। खास बात है कि उसके इसी शौक पर परिवार को कड़ी आपत्ति थी और खबरें हैं कि इसके चलते प्रवीण के साथ उसका कई बार झगड़ा भी हुआ था।
सोनीपत में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के अंदर सूटकेस से जिंदा लड़की के निकलने का वीडियो वायरल होने के मामले में 6 छात्राओं को सस्पेंड कर दिया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हुआ था।
प्रधानमंत्री आज यमुना नगर पहुंचे, जहां उन्होंने रामपाल कश्यप नाम के एक शख्स को जूता पहनाकर सम्मानित किया।
पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट 50 किलोग्राम वर्ग में फाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उन्होंने खेल से रिटायरमेंट लेने के बाद राजनीतिक पारी शुरू की और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा।
पार्टी में बड़े फेरबदल के संकेत देने के बाद अब कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा से इसकी शुरुआत कर दी है। पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैप्टन अजय यादव को ओबीसी राष्ट्रीय प्रभारी के पद से हटा दिया है।
गुरमीत राम रहीम बलात्कार और हत्या मामलों में सजा काट रहा है। इससे पहले भी हरियाणा सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। हर महत्वपूर्ण चुनावों से पहले उसकी रिहाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
हरियाणा के नूंह से अलवर नौगांव बॉर्डर तक नेशनल हाईवे-248ए के 47 किलोमीटर लंबे हिस्से को चार लेन बनाने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 400 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। सरकार ने मेवातियों की ईद की खुशी को चार गुना बढ़ा दिया है।