गर्मियों में खरबूज, तरबूज खूब मिलते हैं। लेकिन इन रसीले और मीठे फलों को खाते वक्त कुछ सावधानी रखने की भी जरूरत होती है। कई सारे न्यूट्रिशियन बताते हैं कि जब भी खरबूज खाएं तो उसके साथ कुछ फूड्स को बिल्कुल भी ना खाएं। नहीं तो बीमार पड़ने का डर रहता है।
खरबूजे के साथ दही भूलकर भी नहीं खानी चाहिए। खरबूजे में मौजूद वाटर कंटेट पेट में स्टमक एसिड को बनाता है। वहीं दही खाने से ये प्रोसेस रुक जाता है। जिसकी वजह से इनडाइजेशन की समस्या होने लगती है।
दही की तरह ही दूध को भी खरबूज के साथ या खाने के फौरन बाद नहीं खाना चाहिए। इसका कारण दोनों के डाइजेशन का समय है। साथ ही खरबूज और दूध के पीएच लेवल में अंतर होता है। जिसकी वजह से ये डाइजेशन के लिए हार्मफुल हो सकता है।
खरबूजे को कभी भी अंडे के साथ नहीं खाना चाहिए। या फिर खरबूजा खाने के तुरंत बाद अंडा या मीट बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। नहीं तो इनडाइजेशन की दिक्कत हो जाती है।
खरबूजा खाने के साथ या फौरन बाद केला भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। केला फाइबर से भरपूर होता है और इसे पचने में टाइम लगता है। जब इसे खरबूजे के साथ खाते हैं तो इससे अपच या ब्लॉटिंग की दिक्कत हो सकती है।
सोडा या कोल्ड ड्रिंक पीने के फौरन बाद या खरबूज खाने के फौरन बाद कोल्ड ड्रिंक या सोडा ड्रिंक भूलकर भी नहीं पीनी चाहिए। ये दोनों मिलकर पेट में गैस प्रोड्यूस करते हैं। जिससे एसिड रिफ्लक्स, गैस्ट्रो की दिक्कत बना देते हैं। हालांकि ध्यान रहे कि किसी भी फल को खाने के घंटाभर बाद तक कोल्ड ड्रिंक या सोडा ड्रिंक भूलकर भी नहीं पीनी चाहिए।
खरबूजा खाने के फौरन बाद मसालेदार, तीखा, चटपटा, तला हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से स्टमक लाइनिंग पर प्रेशर पड़ता है और डाइजेशन बिगड़ जाता है। खासतौर पर जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है उन्हें तो भूलकर भी ये कॉम्बिनेशन नहीं खाने चाहिए।
खरबूजा खाने के तुरंत बाद या पहले भूलकर भी एल्कोहल नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से गैस, बदहजमी और अपच की समस्या होने लगती है।