Hindi NewsदेशChunav Result 2024: जनता ने डंके की चोट पर कहा - एक हैं तो सेफ हैं; महायुति की प्रचंड जीत पर बोले PM

Chunav Result 2024: जनता ने डंके की चोट पर कहा - एक हैं तो सेफ हैं; महायुति की प्रचंड जीत पर बोले PM

Chunav Result 2024 Live: झारखंड और महाराष्ट्र में इलेक्शन रिजल्ट आज घोषित किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं झारखंड में जेएमएम गठबंधन ने जीत दर्ज की है। महाराष्ट्र में 288 और झारखंड में 81 सीटों पर चुनाव हुए थे।

Chunav Result 2024: जनता ने डंके की चोट पर कहा - एक हैं तो सेफ हैं; महायुति की प्रचंड जीत पर बोले PM

Maharashtra and Jharkhand Election Results Live

Ankit Ojha| लाइव हिन्दुस्तान | Sat, 23 Nov 2024 11:23 PM
हमें फॉलो करें

Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव के नतीजे अब साफ हो गए हैं। धीरे-धीरे फाइनल रिजल्ट भी आ रहे हैं। फिलहाल स्थिति यही है कि महाराष्ट्र में महायुति जबरदस्त बहुमत के साथ सरकार बना रही है। अकेले बीजेपी ही 132 सीटों पर आगे है। वहीं महाविकास अघाड़ी केवल 47 सीटों पर आगे है। झारखंड की बात करें तो जेएमएम गठबंधन यहां सरकार बनाने की स्थिति में है। जेएमएम प्लस 57 सीटों पर आगे है, वहीं एनडीए 23 सीटों पर आगे है। महाराष्ट्र में जंग महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच थी। महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस के अलावा शिवसेना (UBT) और एनसीपी (SP) है। वहीं महायुती में बीजेपी के साथ शिवसेना और एनसीपी है। फिलहाल महाराष्ट्र में महायुति की सरकार है।

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम के लाइव अपडेट्स

महाराष्ट्र इलेक्शन में मुकाबला इसलिए भी रोचक है क्योंकि यहां एनसीपी और शिवसेना को दो धड़े खुद को साबित करने की भी लड़ाई लड़ रहे हैं। अजित पवार की बगावत के बाद एनसीपी के दो धड़े हो गए थे। वहीं एकनाथ शिंदे के साथ 40 विधायकों की बगावत की वजह से शिवसेना बंट गई थी। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

झारखंड चुनाव परिणाम के लाइवअपडेट्स

बात झारखंड इलेक्शन रिजल्ट की बात करें तो यहां कुल 81 सीटें हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी-आजसू वाले एनडीए गठबंधन और जेएमएम- कांग्रेस की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन के बीच है। झारखंड में इस समय हेमंत सोरेन की अगुआई वाली जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान कराए गए थे। दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें…

23 Nov 2024, 11:23:25 PM IST

Chunav Result 2024 Live: मोदी-शाह के नेतृत्व और विकास कार्यों से हुई जीत: अजित पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एपी) के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पार्टी और महायुति की सफलता का श्रेय राज्य सरकार और नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा किए गए विकास कार्यों में लोगों के विश्वास को दिया। उन्होंने यहां जारी एक मीडिया बयान में कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में एनसीपी (एपी) और महायुति की अभूतपूर्व सफलता महायुति सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सक्षम नेतृत्व में लोगों के विश्वास का प्रतिबिंब है।

23 Nov 2024, 11:13:30 PM IST

Chunav Result 2024 Live: एमवीए का हमला उल्टा पड़ा, जनता ने हमें सराहा: फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि विपक्षी महा विकास आघाडी गठबंधन के नेताओं ने उन्हें और उनकी पार्टी को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया, जो राज्य के लोगों को पसंद नहीं आया। भाजपा नेता ने कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप राज्य विधानसभा चुनावों में विपक्ष को करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने कम से कम 130 सीट जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

23 Nov 2024, 11:03:23 PM IST

Chunav Result 2024 Live: झारखंड में लोकतंत्र की परीक्षा में हम सफल हुए: हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी लोकतंत्र की परीक्षा में सफल रही है। झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन के गठबंधन ने 81 में से 56 सीट जीती हैं।

23 Nov 2024, 10:04:24 PM IST

Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जीत, जनता ने 'नेशन फर्स्ट' को चुना: मनोज तिवारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 50 वर्षों बाद किसी पार्टी या गठबंधन को इतना बड़ा जनादेश मिला है। मनोज तिवारी ने जनता की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के नागरिक अब उन लोगों को चुन रहे हैं, जिनके लिए 'नेशन फर्स्ट' प्राथमिकता है। उन्होंने इसे विकास और राष्ट्रवाद की जीत करार दिया। इस जीत को उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और बीजेपी की नीतियों में जनता के विश्वास का प्रमाण बताया।

23 Nov 2024, 09:07:18 PM IST

Chunav Result 2024 Live: कांग्रेस अब परजीवी पार्टी बन चुकी है, अनुच्छेद 370 वापस नहीं आएगा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसके साथियों पर हमला करते हुए कहा कि अब दुनिया की कोई ताकत अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती। उन्होंने कांग्रेस को परजीवी पार्टी करार देते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि अपने सहयोगियों की भी नाव डुबो देती है। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में हालिया चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने यहां भी अपना नुकसान खुद किया।

23 Nov 2024, 09:02:27 PM IST

Chunav Result 2024 Live: कांग्रेस का पाखंड जनता ने खारिज किया; महायुति की जीत पर बोले पीएम, देश का संविधान को बताया सर्वोपरि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश के हर राज्य का वोटर दूसरे राज्यों की सरकारों का आकलन करता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में कांग्रेस सरकारों ने जनता से विश्वासघात किया, और यह पंजाब में भी देखा जा सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पाखंड को महाराष्ट्र की जनता ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब पूरे देश में सिर्फ एक ही संविधान चलेगा, जो बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान है।

23 Nov 2024, 09:00:00 PM IST

Chunav Result 2024 Live: 'नेशन फर्स्ट' की भावना से भरा है भारत का वोटर, 'कुर्सी फर्स्ट' नहीं चलता: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग भारत के वोटर के विवेक को कम करके आंक रहे हैं और सच्चाई स्वीकार नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि देश का वोटर हमेशा 'नेशन फर्स्ट' की भावना के साथ काम करता है और ऐसे लोग जिन्हें 'कुर्सी फर्स्ट' का सपना है, उन्हें देश के वोटर की ओर से कोई समर्थन नहीं मिलता। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत का सामान्य वोटर देश की प्रगति और सुरक्षा को प्राथमिकता देता है।

23 Nov 2024, 08:58:48 PM IST

Chunav Result 2024 Live: मातृभाषा का सम्मान मां का सम्मान है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृभाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इसका सम्मान हमारी मां का सम्मान है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जब भारत विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चलता है, तो पूरी दुनिया इसे सम्मान देती है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले 5 साल में महाराष्ट्र विकास और विरासत के मंत्र के साथ तेज गति से आगे बढ़ेगा।

23 Nov 2024, 08:53:49 PM IST

Chunav Result 2024 Live: बीजेपी के लिए शिवाजी महाराज और अंबेडकर के विचार हैं प्रेरणा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के सिद्धांतों और विचारधारा पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी और वे व्यक्तिगत रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज और धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज को अपने आराध्य मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ने हमेशा सामाजिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया है, जैसा कि बाबा साहेब अंबेडकर, महात्मा फुले और सावित्री बाई फुले ने बताया। पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि संस्कृतियों और इतिहास का सम्मान बीजेपी के संस्कार और स्वभाव का हिस्सा है।

23 Nov 2024, 08:47:48 PM IST

Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र की जनता ने डंके की चोट पर कहा- एक हैं, तो सेफ हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी और उसके सहयोगियों ने संविधान और आरक्षण के नाम पर झूठ फैलाने की कोशिश की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एससी/एसटी/ओबीसी को छोटे-छोटे समूहों में बांटने की साजिश रची थी, जिसे महाराष्ट्र की जनता ने सिरे से खारिज कर दिया। पीएम मोदी ने कहा- महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर यह संदेश दिया है कि एक हैं, तो सेफ हैं।

23 Nov 2024, 08:41:34 PM IST

Chunav Result 2024 Live: झारखंड की जनता को नमन, तेज विकास के लिए पीएम मोदी का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की जनता को नमन करते हुए राज्य में तेज विकास के लिए और अधिक मेहनत से काम करने का संकल्प लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राज्य के समग्र विकास में अपना पूरा योगदान देगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी झारखंड के नागरिकों के विश्वास को कायम रखते हुए राज्य में निरंतर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।

23 Nov 2024, 08:36:22 PM IST

Chunav Result 2024 Live: प्रचंड जीत के लिए भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई: पीएम मोदी

दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कह, "आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनावों के भी नतीजे आए हैं और लोकसभा की हमारी एक सीट और बढ़ गई है। यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान ने भाजपा का जमकर समर्थन दिया है। असम के लोगों ने भाजपा पर एक बार फिर भरोसा जताया है। मध्यप्रदेश में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में भी एनडीए का समर्थन मिला। आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत किया है। आज मैं देशभर के भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, सबका अभिनंदन करता हूं।"

23 Nov 2024, 08:31:40 PM IST

Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र में विकास और सुशासन की जीत; प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी

महाराष्ट्र विधानसभा और उपचुनाव में एनडीए की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की जीत हुई है। झूठ और धोखे की करारी हार हुई है।" पीएम मोदी ने कहा - आज महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकतें हारी हैं, निगेटिव पॉलिटिक्स की पराजय हुई है, आज परिवारवाद की हार हुई है।

23 Nov 2024, 08:17:44 PM IST

Chunav Result 2024 Live: मोदी नेतृत्व में देश की प्रगति… जनता ने दिया संदेश: जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों की सेवा करने के संकल्प को जनता द्वारा एक बार फिर से समर्थन देने का प्रतीक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने यह संदेश दिया है कि मोदी जी का नेतृत्व देश की प्रगति और विकास के लिए सही दिशा में है।

23 Nov 2024, 08:16:53 PM IST

Chunav Result 2024 Live: पीएम मोदी के नेतृत्व में जनता ने फिर से जताया विश्वास: जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज के महाराष्ट्र और उपचुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है, जब भारत और महाराष्ट्र के नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर फिर से विश्वास जताया है।

23 Nov 2024, 08:03:48 PM IST

Chunav Result 2024 Live: बीजेपी पार्टी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में हाल ही में हुए उपचुनावों में NDA की जीत पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने इस जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया और इसे विकास और सुशासन के प्रयासों का प्रमाण बताया।

23 Nov 2024, 08:01:24 PM IST

Chunav Result 2024 Live: विदर्भ में महायुति की शानदार जीत, कांग्रेस का सफाया

विदर्भ में महायुति गठबंधन ने जबरदस्त जीत हासिल की है। महायुति ने 62 सीटों में से 49 पर कब्जा जमाया, जिसमें बीजेपी ने 38 सीटें जीतकर अपनी पिछली चुनावी उपलब्धि को पार किया। वहीं राज्य में वरिष्ठ नेताओं के हारने से कांग्रेस को इस चुनाव में झटका लगा। कांग्रेस ने सिर्फ 9 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस की उम्मीदें विदर्भ में एक बार फिर से जादू बिखेरने की थीं, लेकिन रणनीतिक विफलताओं और महायुति के मजबूत प्रचार के सामने वह नाकाम रही। बीजेपी ने कांग्रेस को हर मोर्चे पर पीछे छोड़ा।

23 Nov 2024, 07:41:45 PM IST

Chunav Result 2024 Live: महायुति की सुनामी, सदन में नेता प्रतिपक्ष का पद भी पाना हुआ मुश्किल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की ऐतिहासिक जीत के बाद विपक्षी खेमे में संकट गहरा गया है, क्योंकि कोई भी विपक्षी पार्टी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद पाने के लिए जरूरी 29 सीटों का आंकड़ा नहीं छू सकी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, शिवसेना (यूबीटी) ने 17 सीटें जीती हैं और तीन सीटों पर बढ़त बनाई है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 95 सीटें जीतीं और 38 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 44 सीटें जीतीं और 13 सीटों पर बढ़त बनाई है। अजित पवार की अगुवाई में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 35 सीटें जीतीं और छह सीटों पर बढ़त बनायी है। महा विकास आघाडी के कांग्रेस ने 10 सीटें जीतीं, जबकि शरद पवार की एनसीपी (एसपी) ने आठ सीटें जीती हैं और दो सीटों पर बढ़त बनायी है। इस स्थिति में विपक्षी खेमे को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

23 Nov 2024, 07:09:18 PM IST

Chunav Result 2024 Live: पीएम के संबोधन से पहले पार्टी दफ्तर पहुंचे कई आला नेता

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। इसके साथ ही, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी जल्द ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और चुनाव परिणामों पर अपने विचार साझा करेंगे।

23 Nov 2024, 06:45:22 PM IST

Chunav Result 2024 Live: कुछ ही देर में भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में हाल ही में हुए उपचुनावों में NDA की जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया और इसे विकास और सुशासन के प्रयासों का प्रमाण बताया। एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, "विकास जीतता है! अच्छा शासन जीतता है! हम एकजुट होकर और ऊँचा उड़ेंगे!" उन्होंने महाराष्ट्र की युवाओं और महिलाओं को उनके अपार समर्थन के लिए धन्यवाद दिया, और इस जनादेश को "ऐतिहासिक" बताते हुए राज्य के विकास के लिए गठबंधन की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा, “हमारा गठबंधन महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करता रहेगा। जय महाराष्ट्र!” पीएम मोदी कुछ ही देर में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जहां वे हाल के चुनावी नतीजों पर अपने विचार साझा करेंगे और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देंगे।

23 Nov 2024, 06:34:53 PM IST

Chunav Result 2024 Live: राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नतीजों को बताया 'अप्रत्याशित'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की बड़ी जीत पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने इसे संविधान और जल, जंगल, जमीन की रक्षा की जीत बताया। वहीं, महाराष्ट्र के नतीजों को अप्रत्याशित बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी इन पर विस्तृत विश्लेषण करेगी। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके समर्थन और मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।

23 Nov 2024, 06:28:55 PM IST

Chunav Result 2024 Live: बंगाल में TMC की धाक, छह सीटों पर कब्जा, BJP से मदारीहाट छीनी

पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की और मदारीहाट सीट बीजेपी से छीन ली। इन चुनावों को 2024 लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद पार्टी के लिए एक अहम परीक्षा माना जा रहा था, खासकर आरजी कर अस्पताल विवाद के बीच।

23 Nov 2024, 06:05:13 PM IST

Chunav Result 2024 Live: दुमका सीट पर जीते जेएमएम के बसंत सोरेन

Chunav Result 2024 Live: झारखंड में दुमका विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी बसंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार सुनील सोरेन को 14588 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।

झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन को 95685 मत मिले ,वहीं भाजपा उम्मीदवार सुनील सोरेन को 81097 मत मिले।

प्रेमवांद्रे पूर्व सीट से मौजूदा विधायक एवं राकांपा उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी शिवसेना (यूबीटी) के वरुण सरदेसाई से 11,365 मतों से हारे

23 Nov 2024, 05:46:36 PM IST

Chunav Result 2024 Live: वांद्रे सीट से हारे जीशान सिद्दीकी

Chunav Result 2024 Live: वांद्रे पूर्व सीट से मौजूदा विधायक एवं राकांपा उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी शिवसेना (यूबीटी) के वरुण सरदेसाई से 11,365 मतों से हारे

23 Nov 2024, 05:34:06 PM IST

Chunav Result 2024 Live: वर्ली सीट पर जीते आदित्य ठाकरे

Chunav Result 2024 Live: शिवसेना (यूबीटी) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने 8,801 वोटों के अंतर से वर्ली विधानसभा सीट बरकरार रखी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले की कोपरी-पचपाखडी विधानसभा सीट 1,20,717 वोटों के अंतर से बरकरार रखी।

23 Nov 2024, 05:30:22 PM IST

Chunav Result 2024 Live: क्या बोले हेमंत सोरेन

Chunav Result 2024 Live: आपको पता है कि चुनाव में प्रतिस्पर्धा हुई और इंडिया गठबंधन ने जीत दर्ज की। इस राज्य की जनता को, महिलाओं, पुरुषों, किसानों मजदूरों को, सभी जाति धर्म के लोगों का मैं आभार व्य्कत करता हूं।

23 Nov 2024, 04:58:57 PM IST

Chunav Result 2024 Live: पीएम मोदी ने किया ट्वीट

Chunav Result 2024 Live: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, विकास की जीत हुई, गुड गवर्नेंस की जीत हुई। मैं महाराष्ट्र के भाइयों बहनों का आभार व्यक्त करता हूं। जनता ने एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश और अपना प्यार दिया है। पीएम मोदी ने झारखंड की जनता को भी धन्यवाद दिया है। इसके अलावा जेएमएम गठबंधन को बधाई दी है।

23 Nov 2024, 04:53:31 PM IST

Chunav Result 2024 Live: एनसीपी शरद पवार से आगे अजित पवार की पार्टी

Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार हाई-प्रोफाइल बारामती निर्वाचन क्षेत्र में अपने भतीजे एवं प्रतिद्वंद्वी राकांपा (शरद चंद्र पवार) के युगेंद्र पवार पर एक बड़ी जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रहे हैं। युगेंद्र पवार की उम्मीदवारी का शरद पवार ने जबर्दस्त तरीके से समर्थन किया था।

निर्वाचन आयोग की ओर से मुहैया करायी गई नवीनतम जानकारी के अनुसार, बारामती से आठवीं बार चुनाव लड़ रहे अजित पवार को 1,29,993 वोट मिले हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे युगेंद्र पवार से 72,809 वोट अधिक हैं। युगेंद्र पवार को 14 दौर की मतगणना के बाद 57,184 वोट मिले हैं। अजित पवार के चुनाव प्रभारी किरण गूजर ने दावा किया कि 20 दौर में से 18वें दौर की मतगणना के बाद राकांपा प्रमुख ने 88,782 मतों की बढ़त हासिल कर ली है। :

23 Nov 2024, 04:51:34 PM IST

Chunav Result 2024 Live: दुमका सीट पर जेएमएम की जीत

Chunav Result 2024 Live: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और झामुमो उम्मीदवार बसंत सोरेन ने दुमका में भाजपा उम्मीदवार सुनील सोरेन को 14,588 वोटों से हराया

23 Nov 2024, 04:00:22 PM IST

Chunav Result 2024 Live: क्या बोले अजित पवार, शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

Chunav Result 2024 Live: जिस तरह से जनता ने हमारा समर्थन किया है, हम उसके लिए आभारी हैं। हम हमेशा बारामती सीट पर भरोसा जताते थे। कई जगहों पर अभी काउंटिंग चल रही है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हम जनता के सामने नतमस्तक हैं। यह विजय हमारी जिम्मेदारी बढ़ा रहा है। अब हमारा काम और भी बढ़ गया है। जनता के समर्थन की वजह से हम ऐसी जीत हासिल कर पाए हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा, यह आज तक की सबसे बड़ी जीत है। यह चुनाव अलग ही रहा है। लोगों ने पूर्ण रूप से विश्वास किया है और बहुमत दिया है। हर जाति और धर्म के लोगों ने वोट दिया है। महायुति की सरकार ने जिस तरह से काम किया है, लोगों ने उसपर भरोसा जताया है।

23 Nov 2024, 03:53:18 PM IST

Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र में ब्राह्मण सीएम की चर्चा

Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन अपराह्न तीन बजे तक 288 विधानसभा सीट में 225 सीट पर बढ़त के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। चुनाव नतीजों की निश्चितता के बाद अब सबका ध्यान भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर केंद्रित हो गया है जो अपनी पार्टी की शानदार जीत के सूत्रधार माने जा रहे हैं। राजनीतिक हलकों में ऐसी खबरें जोरों पर हैं कि राज्य के दूसरे ब्राह्मण मुख्यमंत्री तीसरी बार यह पद संभालेंगे मनोहर जोशी महाराष्ट्र के पहले ब्राह्मण मुख्यमंत्री थे।

23 Nov 2024, 03:50:43 PM IST

Chunav Result 2024 Live: महायुति की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र में महायुति कि धुआंधार जीत के बाद तीनों ही दलों के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि हमने मिलकर जीत हासिल की है और आगे भी मिलकर काम करेंगे।

23 Nov 2024, 03:42:39 PM IST

Chunav Result 2024 Live: चुनाव जीते स्पीकर राहुल नारवेकर

Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र में मौजूदा विधानसभा के स्पीकर राहुल नारवेकर ने कोलाबा सीट से 48 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।

23 Nov 2024, 03:35:44 PM IST

Chunav Result 2024 Live: क्या कहते हैं चुनाव आयोग के आंकड़े

Chunav Result 2024 Live: झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम 34, बीजेपी 21, कांग्रेस 16, आरजेडी 2, सीपीआई एमएल 2 और आजसू दो सीटों पर जीत हासिल कर रही हैं। ऐसे में झारखंड में जेएमएम गठबंधन के खाते में 56 सीटें जारी दिख रही हैं। वहीं बीजेपी गठबंधन के खाते में 23 सीटें जा सकती हैं।

महाराष्ट्र में बीजेपी 130, शिवसेना 54, एनसीपी 40, शिवसेना यूपीडी 20, कांग्रेस 19 सीटों पर जीत हासिल कर रही है। इसके मुताबिक महायुति गठबंधन के खाते में 227 सीटें, महाविकास अघाड़ी के खाते में 55 सीटें और अन्य 6 सीटों पर जीत दर्ज कर रहे हैं।

23 Nov 2024, 03:31:23 PM IST

Chunav Result 2024 Live: अणुशक्ति नगर से पिछड़े स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद

Chunav Result 2024 Live: अणुशक्ति विधानसभी सीट पर एनसीपी (SP) नेता फहाद अहमद पिछड़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 17वें राउंड तक वह आगे थे। इसके बाद की ईवीएम खुलते ही आंकड़े पलट गए। उन्होंने दोबारा गिनती करवाने की मांग की है।

23 Nov 2024, 03:09:26 PM IST

Chunav Result 2024 Live: सीएम बनने को लेकर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस

Chunav Result 2024 Live: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं है। तीनों दल मिलकर मुख्यमंत्री का नाम तय करेंगे। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है।

23 Nov 2024, 03:04:40 PM IST

Chunav Result 2024 Live: कैलाश विजयवर्गीय बोले- जनता चाहती है फडणवीस को सीएम

Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में ‘महायुति’ गठबंधन के प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सूबे के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। इंदौर के राजबाड़ा चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के जोरदार जश्न के बीच विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला तो भाजपा आलाकमान और महायुति गठबंधन में शामिल तीनों दलों के नेता करेंगे, पर भाजपा कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि फडणवीस मुख्यमंत्री बनें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सुबह से महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से बात हो रही है। सबका एक ही मत है कि फडणवीस को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनना चाहिए।’’

23 Nov 2024, 03:03:33 PM IST

Chunav Result 2024 Live: पुणे सीट पर जीते सुनील कांबले

Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र की पुणे विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कांबले सुनील दयानदेव ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बाग्वे रमेश आंनंदराव को 10320 मतों से हराया

23 Nov 2024, 03:01:45 PM IST

Chunav Result 2024 Live: लाडली बहनों ने दिया आशीर्वाद- देवेंद्र फडणवीस

Chunav Result 2024 Live: महाराष्ट्र में जो ध्रुवीकरण की कोशिश की गई थी वह कामयाब नहीं हुई। हमें साधु संतों का भी आशीर्वाद मिला। हमारे सीएम एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार जी एक साथ रहे और यह जीत भी एकसाथ मिली है। यह महायुति की जीत है। मैं प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं। गृह मंत्री अमित शाह जी ने भी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। राजनाथ जी, नितिन गडकरी जी, नड्डा जी का भी आभार व्यक्त करता हूं। लाडली बहनों ने हमें खूब आशीर्वाद मिला।

23 Nov 2024, 02:44:37 PM IST

Chunav Result 2024 Live: क्या बोले नितिन गडकरी

Chunav Result 2024 Live: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को महायुति को बधाई दी और कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी है। निर्वाचन आयोग के दो बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, महायुति 288 विधानसभा सीट में से 210 से अधिक सीट पर आगे है, जबकि भाजपा खुद 120 से अधिक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। गडकरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘विधानसभा चुनाव में भाजपा-महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के लिए महाराष्ट्र के लोगों को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, भाजपा-महायुति ने लगातार विकास को प्राथमिकता दी है और महाराष्ट्र की समग्र प्रगति एवं आकांक्षाओं के लिए प्रतिबद्ध है।’’

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।