Grand Mangala Arti Celebrated at Shri Siddhi Vinayak Hanuman Mandir by BJP in Lohardaga श्री सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsGrand Mangala Arti Celebrated at Shri Siddhi Vinayak Hanuman Mandir by BJP in Lohardaga

श्री सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन

लोहरदगा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुराना शुक्र बाजार स्थित श्री सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर में भव्य मंगलवारी महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन कुमार साहू ने की। आरती भक्तों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाWed, 30 April 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
श्री सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन

लोहरदगा, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी, लोहरदगा के द्वारा पुराना शुक्र बाजार स्थित श्री सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर सह विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में भव्य मंगलवारी महाआरती का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की। कार्यक्रम की शुरुआत कुंवारी कन्याओं के द्वारा पूजन कर की गयी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सरोज प्रजापति, संयोजक सत्यम कुमार, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत प्रवर्तन प्रमुख अनिल गुप्ता, सहसंयोजक अशोक कांस्यकार आदि की मौजूदगी में सभी कार्यक्रम संपन्न हुए। अनिल गुप्ता ने कहा कि शास्त्रों के आधार पर आरती भगवान की उपस्थिति को स्थिर करती है। भक्तों के हृदय को शुद्ध करती है।

पूजा के बाद आरती करने से न केवल पूजा की पूर्णता होती है। बल्कि भक्तों के मन को भी शांत करती है। उसके अतिरिक्त भावना को प्रकट करती है। माना जाता है कि आरती संस्कृत शब्द आरातिका से ली गई है। जिसका अर्थ है कुछ ऐसा जो रात्रि अंधकार को दूर करता है। इसे मराठी भाषा के एक संदर्भ में कहा गया है कि इसे महानिरंजना के रूप में भी जाना जाता है। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद प्रजापति ने किया। मौके पर दीपक अग्रवाल, अजय प्रसाद, कुलदीप कुमार, विवेक शर्मा, सविता देवी, प्रदीप गुप्ता, रामकुमार प्रजापति, विनोद प्रसाद, मनु कुमार, प्रदीप प्रजापति, कुलदीप गुप्ता, दिनेश प्रजापति, कन्नू कुमार, मनमोहन शर्मा, देवांश कुमार, नंदलाल शर्मा, सुरेश महतो, सचिता साव आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।