Two Women Fall Sick on Duronto Express Rapid Medical Response at Jamshedpur Station गर्मी से ट्रेन यात्रियों की बिगड़ रही तबीयत, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTwo Women Fall Sick on Duronto Express Rapid Medical Response at Jamshedpur Station

गर्मी से ट्रेन यात्रियों की बिगड़ रही तबीयत

बिहार के आरा और हावड़ा से आने वाली दुरंतो एक्सप्रेस में दो महिला यात्रियों की तबीयत बुधवार सुबह बिगड़ गई। टाटानगर के कर्मचारियों ने रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाकर दोनों का इलाज किया। गर्मी के कारण...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 14 May 2025 02:26 PM
share Share
Follow Us on
गर्मी से ट्रेन यात्रियों की बिगड़ रही तबीयत

जमशेदपुर। बिहार के आरा और हावड़ा से आने वाली दुरंतो एक्सप्रेस में दो महिला यात्रियों की बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन से मिली सूचना पर टाटानगर की कर्मचारियों ने तत्काल रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को स्टेशन बुलाया और दोनों महिलाओं की जांच करने के साथ दवा दिलाई। बताया जाता है कि दोनों महिलाओं को उल्टी पैखाना और पेट दर्द की शिकायत थी। सूचना के अनुसार गर्मी के कारण रोज दिनभर में 6 से 8 ट्रेनों में मरीजों की तबीयत बिगड़ने के कारण रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को अभी स्टेशन बुलाना पड़ रहा है। साउथ बिहार एक्सप्रेस में पटना से दुर्ग जा रही और दूरंतो एक्सप्रेस में हावड़ा से पुणे जा रही महिला की तबीयत बिगड़ी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।