जालसाजी के मामले में गिरफ्तार शिक्षक निलंबित
जहानाबाद में जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक प्रवीण कुमार को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ जहानाबाद नगर थाने में मामला दर्ज था। 24 जनवरी को गिरफ्तारी के बाद, 2 अप्रैल को...

जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जालसाजी एवं अन्य धाराओं में अभियुक्त बनाए गए एक शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदनगंज प्रखंड के देवनंदन इंटर विद्यालय बंधुगंज के शिक्षक प्रवीण कुमार के विरुद्ध जहानाबाद नगर थाना में कांड संख्या 840/ 2022 दर्ज था। इस मामले में 24 जनवरी को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर उन्हें 2 अप्रैल को जमानत पर रिहा किया गया था। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संशोधन नियमावली 2024 के तहत उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। विभागीय कार्यवाही के संचालन के लिए संचालन पदाधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता जहानाबाद तथा उपस्थापन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोदनगंज को नामित किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।