Heat Wave Conditions Persist Maximum Temperature Surpasses 42 Degrees 42.6 डिग्री पर इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsHeat Wave Conditions Persist Maximum Temperature Surpasses 42 Degrees

42.6 डिग्री पर इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

42.6 डिग्री पर इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार 42.6 डिग्री पर इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 14 May 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
42.6 डिग्री पर इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

सात दिनों से गर्मी बढ़ी हुई है। दो दिनों से मौसम बेहद तल्ख है। जिले में हीट वेव जैसी स्थिति हो गयी है। तीखी धूप और गर्म हवा से घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दिन के साथ रात में गर्मी से राहत नहीं है। दिन में तीखी धूप व गर्म हवा का कहर है। प्रचंड गर्मी में बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे हॉट रहा। अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार चला गया। न्यनूतम तापामन भी सामान्य से अधिक। बुधवार को अधिकतम 42.6 और न्यूनतम 27.6 डिग्री रहा। नमी की मात्रा काफी घट गयी है। सुबह में 27 व शाम तक 29 फीसदी रही।

बुधवार को सूबे में डेहरी (43.2) के बाद गया ही सबसे गर्म रहा। मंगलवार को अधिकतम 41.7 व न्यनूतम 27.6 डिग्री था । बताया गया कि आर्द्रता कम जाने से मौसम एकदम शुष्क हो रह रहा है। इस वजह से लोगों को बैचेनी ज्यादा हो रही है। गुरुवार को भी भीषण गर्मी से राहत का अनुमान नहीं है। लेकिन, गुरुवार की शाम से शुक्रवार से हवा का दिशा बदल सकती है। शनिवार से राहत का अनुमान है। काल वैसाखी की गतिविधि का अनुमान, बारिश हो सकती है मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि सुबह से ही तीखी धूप निकल रही है। तेज पछुआ के प्रभाव है। धरती और सूर्य के बीच वायुमंडल के बीच वायुमंडल के नीचले हिस्से में नमी कम गयी। धरती पर सूर्य की किरण सीधी और तीखी पहुंच रही है। नमी की कमी के कारण अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में मौसम में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। शुक्रवार की शाम या शनिवार से मौसम करवट ले सकता है। नमी युक्त पुरवैया चलेगी तो तल्ख मौसम में काल वैसाखी की गतिविधि होगी। यानी तेज हवा, गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है। 17 मई से लेकर 20 मई तक राहत का अनुमान है। तेज गर्म पछुआ में झुलस रहा जनजीवन सुबह से ही तीखी धूप सता रही है। 10 बजे के बाद भीषण गर्मी का कहर शुरू हो जा रहा है। पारा 40 पर पहुंच जा रहा है। 11 बजे के बाद सूर्य रौद्र रूप धारण कर ले रहा है। तेज पछुआ चलने के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। गर्म हवा के थपेड़ों के बीच घर लौटना पड़ रहा है। तीन दिनों से रात में गर्मी अधिक सता रही है। पारा 27 डिग्री से अधिक रह रहा है। भीषण गर्मी के कारण राहत देने वाली सामान की मांग बढ़ गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।