मुंगेर : प्रसन्नडो में रुद्र चंडी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा
हवेली खड़गपुर के प्रसन्नडो में 30 अप्रैल से 8 मई तक रुद्र चंडी महायज्ञ के शुभारंभ के लिए विशाल कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में देव कन्याओं और पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने भाग लिया और धार्मिक...

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को प्रखंड के प्रसन्नडो में 30 अप्रैल से 8 मई तक रुद्र चंडी महायज्ञ के भव्य धार्मिक आयोजन एवं श्रीमद भागवत कथा एवं महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। धार्मिक भाव के साथ निकाली गई कलश शोभा यात्रा में शामिल देव कन्या, पीतवस्त्रधारी महिला धर्मानुरागियों ने सिर पर कलश रखकर दिव्य कलश शोभा यात्रा की साक्षी बनी और आहूत महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में धार्मिक भाव जगाया। जय श्रीराम, चंडिका महारानी की जय और अन्य धार्मिक जयघोष के बीच गाजे बाजे, ढोल, ढाक और भक्ति गीतों के साथ निकली विशाल कलश शोभा यात्रा ने प्रसन्नडो गांव सहित आसपास के गांव, टोला का भ्रमण करते हुए धार्मिक संदेश दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।