बेहतर सुशासन के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव आवश्यक : दिनेश सिंह
Kausambi News - मंझनपुर में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रबुद्ध समागम सम्मेलन में कहा कि बेहतर सुशासन के लिए 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' जरूरी है। उन्होंने बताया कि हर महीने चुनाव होने से विकास कार्य प्रभावित होते...
मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर ब्लॉक सभागार में बुधवार को प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रबुद्ध समागम सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर सुशासन के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव बहुत जरूरी है। साल के 12 महीने चुनाव होते रहते हैं। हर प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री चुनाव प्रचार करते हैं इससे विकास कार्य थम जाते हैं। आगे कहा कि हर महीने आचार संहिता लगने से जनकल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित होती हैं। प्रभारी मंत्री ने वन नेशन, वन इलेक्शन से संबंधित तमाम बातों को विस्तार से बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने इस योजना पर काम करना शुरू किया था।
अब समय आ गया है कि हम सभी उनके इस सपने को साकार करें। एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए बहुत आवश्यक है। एक राष्ट्रीय चुनाव कराने से न केवल देश पर चुनाव का आर्थिक बोझ कम होगा बल्कि जब एक साथ चुनाव होंगे तो नवगठित सरकार को 5 वर्ष तक निरंतर विकास कार्य करने का पर्याप्त समय मिलेगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, चायल विधायक पूजा पाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय, अरविंद द्विवेदी, आशीष केसरवानी, जिला महामंत्री संजय जायसवाल, दीप चंद्र दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, हुबलाल दिवाकर, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी, कविता पासी आदि लोग रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।