पांच घंटे तक होता रहा हंगामा-प्रदर्शन, बंद रही फुलकाहा बाजार की दुकानें
नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यवसायी के बेटे दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या से लोग गुस्से में हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम किया और पुलिस से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग...

नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंचरा-नरपतगंज मुख्य मार्ग पर मधुरा उत्तर कोशी नहर के समीप कपड़ा व्यवसायी के बेटे दीपक कुमार की गोली मारकर निर्मम हत्या से लोगों में खासकर व्यवसायी में गम व गुस्सा दोनो दिखा। अपने लाडले की मौत से फुलकाहा के युवक, व्यवसायी व ग्रामीण काफी गुस्से में थे। यही कारण था कि घटना के तुरंत बाद सड़क पर उतर कर घटना के विरोध में सड़क जाम व टायर जलाकर जगह-जगह प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूरे क्षेत्र के लोग आक्रोशित दिख रहे थे। प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर हत्यारों की पहचान कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे।
कई कारोबारियों ने खुद अपनी दुकानें बंद की तो कई को आक्रोशितों ने बंद कराया। स्थानीय लोगों का कहना था कि आखिर एक 20 वर्षीय शांत स्वभाव के छात्र दीपक गुप्ता की किसी से क्या दुश्मनी थी कि उसे इतनी निर्मम तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। दीपक की कनपटी में गोली मारी गई थी। आंख पर जख्म के गंभीर निशान है। आक्रोशित लोगों का कहना था कि पुलिस जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार करे। घटना तक हो हंगामा व प्रदर्शन होता रहा। मृतक के पिता अशोक गुप्ता ने बताया कि उसका बेटा बीए का छात्र था। तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था और काफी होनहार था। अफसर बनना चाहता था। दोपहर बाद जब मृतक छात्र का शव उसके घर फुलकाहा बाजार स्थित निवास पर पहुंचा तो लोगों का हुजूम उमड़ पडी। लोगों की आंखें नम दिखी। परिजनों के रुदन एवं कंदन से पूरा माहौल गमगीन दिखा। दीपक के अफसर बनने का सपना रह गया अधूरा, घर में मचा है कोहराम पढ़ाई करने के साथ-साथ बाप के कारोबार में भी हाथ बंटाता था दीपक नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र के फुलकाहा बाजार के कपड़ा व्यवसायी अशोक गुप्ता के 20 वर्षीय बेटे दीपक गुप्ता की गोली मारकर निर्मम हत्या से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को जैसे ही उसका शव दोपहर के समय घर पहुंचा तो उसकी मां रंभा देवी एवं परिजनों की क्रंदन एवं चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। दीपक पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के कारोबार में भी हाथ बंटाता था। बाजार में वह सब का चाहेता था। उसका सपना था कि वह पढ़ाई कर आगे अधिकारी बनना चाहता था। दीपक की मौत के साथ ही परिजनों का अरमान भी खत्म हो गया। आस-पड़ोस के लोग एवं पूरे क्षेत्र के लोग घटना के बाद मृतक के घर पर पहुंचे सभी का कहना था कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया उसे सजा मिलनी चाहिए। हालांकि पुलिस के वरीय अधिकारी सभी बिंदु पर छानबीन कर घटना का उद्वेदन करने में जुटे हुए हैं। डॉग स्क्वायड दस्ता बुलाकर मामले में छानबीन की गई। घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही आम लोगों में काफी आक्रोश है। लेकिन किस कारण से दीपक की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।