Women s Congress Meeting in Betalghat Focus on Panchayat Elections and Women s Empowerment पंचायत चुनाव के लिए एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें : खष्टी बिष्ट, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsWomen s Congress Meeting in Betalghat Focus on Panchayat Elections and Women s Empowerment

पंचायत चुनाव के लिए एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें : खष्टी बिष्ट

फोटो - महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक का आयोजन बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट के नकुवा बुबु‌ प्रांगण में बुधवार को महिला कांग्रेस जि

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालWed, 18 June 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
पंचायत चुनाव के लिए एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें : खष्टी बिष्ट

बेतालघाट, संवाददाता। नकुवा बुबू प्रांगण में बुधवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में आम बैठक हुई। इस दौरान आगामी पंचायत चुनाव के लिए कमर कसने और एकजुट होने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक आ चुके हैं। ऐसे में सभी महिला कांग्रेसी अपने संगठन को मजबूत करते हुए अपने जनप्रतिनिधि को चुनकर ब्लॉक और जिला पंचायत में पहुंचाने की पूरी कोशिश करें। अधिक से अधिक महिलाएं पंचायत चुनाव में भागीदारी दें। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करें। कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मांग पर आज मोदी सरकार को जातीय जनगणना करनी पड़ रही है।

इससे सभी समुदाय के लोगों का फायदा होगा। वक्ताओं ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, रोजगार और महंगाई की समस्या पर सरकार लगाम कसने में फेल रही है। बैठक में बेतालघाट मुख्य बाजार से शराब की दुकान को हटाने की भी मांग की गई। इस संबंध में डीएम को पत्र लिखा गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चंपा बोरा, धना दरम्वाल, कमला पंत, ललित कोहली, माया बोरा, भगवती वर्मा, सीता आर्य, विमला देवी, उमा जलाल, शांति तिवारी, धनी दुम्का, जया कपिल, राधा भंडारी, नीतू देवी, शोभा, गीता देवी, विमला देवी, तुलसी देवी, कांति देवी, धना देवी, उमा जलाल, अंबा देवी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।