एयर इंडिया की तीन दिनों में पांच फ्लाइटें निरस्त हुईं
Lucknow News - एयर इंडिया ने चार दिनों में पांच फ्लाइटें निरस्त की हैं। अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट एआई 171 के हादसे के बाद यात्रियों ने मुम्बई से लखनऊ आ रही एक फ्लाइट के निरस्ती पर हंगामा किया। मौसम की वजह से कई फ्लाइटें...

एयर इंडिया की चार दिनों में पांच फ्लाइटें निरस्त हुईं हैं। अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट एआई 171 हादसे के बाद संकट बढ़ गया है। मंगलवार-बुधवार की रात मुम्बई से लखनऊ आ रही फ्लाइट निरस्त होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। इसके पहले लगातार दो दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस की लखनऊ दुबई के बीच आने जाने वाली चार फ्लाइटें, आईएक्स 194 और आईएक्स 193 निरस्त रहीं थीं। इनके अलावा कनेक्टिंग फ्लाइटों पर भी असर पड़ा है। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2491 मुम्बई से शाम 6:55 बजे उड़ान भरती है। इसका लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने का समय रात 9:10 बजे है। वापसी में फ्लाइट एआई 2492 लखनऊ से 9:50 बजे रवाना होती है।
इसका मुम्बई एयरपोर्ट पर अराइवल का समय 11:48 है। यात्रियों के अनुसार मुम्बई से आने वाली फ्लाइट खराब मौसम की वजह से उड़ान नहीं भर सकी। जब मौसम ठीक हुआ तो फ्लाइट कैप्टन की फ्लाइंग अवधि की शिफ्ट पूरी हो चुकी थी। ऐसे में पहले तो यात्रियों को बताया गया कि फ्लाइट 1:36 बजे रात को रवाना होगी। बाद में इसे निरस्त कर दिया गया। एयर इंडिया प्रवक्ता के मुताबिक प्रभावित यात्रियों को होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई। साथ ही कैंसिलेशन कर पूरे रिफंड की पेशकश भी गई। साथ ही दूसरे विमान से यात्रियों को भेजा गया। इंडिगो की फ्लाइट निरस्त, एयर इंडिया की लेट फ्लाइटों के संचालन पर इस बीच काफी असर पड़ा है। लखनऊ से अहमदाबाद फ्लाइट 6ई 6968 आज तकनीकी कारणों से निरस्त रही। वहीं दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई811 करीब एक घंटे लेट हुई। इसी तरह एआई 2478 सवा घंटे, एआई 2461 डेढ़ घंटे लेट हुई। इंडिगो की 6ई 2151 आधे घंटे और एयर इंडिया की एआई 2477 सवा घंटे लेट रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।