16-Year-Old Girl Raped 20-Year Sentence for Accused in Haldwani POCSO Case नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani News16-Year-Old Girl Raped 20-Year Sentence for Accused in Haldwani POCSO Case

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

हल्द्वानी में एक 16 वर्षीय छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पॉक्सो अदालत ने 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीWed, 14 May 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

हल्द्वानी। कार्यालय संवाददाता दसवीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पॉक्सो अदालत ने दोषी पाते हुए 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। विशेष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर तोमर ने बुधवार को फैसला सुनाया। मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीया किशोरी एक जून की रात एक से दो बजे के बीच घर से कहीं चली गई थी। जांच में सामने आया कि उसे गौरव शर्मा निवासी नानकमत्ता, यूएस नगर नाम का युवक अपने साथ ले गया है।

दो जून को पीड़िता के पिता ने आरोपी गौरव के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और मेडिकल के बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। 16 जुलाई 2022 को पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी माना। प्रतिकर के रूप में पीड़िता को चार लाख रुपये देने के भी आदेश दिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।