Distribution of Appointment Letters to BPSC Selected TRE-3 Teachers in Dhaka ढाका प्रखंड में 133 शक्षिक अभ्यर्थियों के बीच वितरण किया गया नियुक्ति पत्र, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsDistribution of Appointment Letters to BPSC Selected TRE-3 Teachers in Dhaka

ढाका प्रखंड में 133 शक्षिक अभ्यर्थियों के बीच वितरण किया गया नियुक्ति पत्र

सिकरहना में बीपीएससी से चयनित टीआरई-3 के 133 शक्षिकों को पदस्थापन पत्र वितरित किए गए। बीईओ रवि कांत कुमार द्वारा मंगलवार और बुधवार को वितरण किया गया। कुल 145 शक्षिकों का पदस्थापन किया गया है, जिनमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 15 May 2025 03:21 AM
share Share
Follow Us on
ढाका प्रखंड में 133 शक्षिक अभ्यर्थियों के बीच वितरण किया गया नियुक्ति पत्र

सिकरहना, निज संवाददाता। बीपीएससी से चयनित टीआरई-3 के शक्षिकों के बीच पदस्थापन पत्र का वितरण किया गया। ढाका बीआरसी में मंगलवार व बुधवार को 133 शक्षिकों के बीच पदस्थापन पत्र का वितरण बीईओ रवि कांत कुमार द्वारा किया गया। ढाका प्रखंड में कुल 145 शक्षिकों का पदस्थापन किया गया है। इनमें वर्ग 1 से 5 तक में 55, वर्ग 6 से 8 तक में 32, वर्ग 9 से 10 में 30 तथा वर्ग 11 से 12 तक में 28 शक्षिक शामिल है। अभी 12 शक्षिक अपना पदस्थापन पत्र नहीं लिये है। पदस्थापन पत्र मिलने के बाद शक्षिकों द्वारा अपने आवंटित स्कूलों में गुरूवार से योगदान देना शुरू कर दिया जायेगा।

पदस्थापन पत्र मिलने के बाद शक्षिक अपना अपना स्कूल ढूंढना शुरू कर दिये है। इन सभी शक्षिकों के कागजात का कांउसीलिंग होने के बाद इन्हें पदस्थापन पत्र दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।