सांसद पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन
Varanasi News - वाराणसी में सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा और प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।...
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के खिलाफ महानगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय पर जुटे सपाजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लचर कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
महानगर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में जब सांसद सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कहां जाए। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद पर करणी सेना का हमला प्रदेश सरकार की ओर से समर्थित था। ज्ञापन सौंपने वालों में महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, डॉ. ओपी सिंह, राजू यादव, महासचिव योगेंद्र यादव, इस्तकबाल कुरैशी, महेंद्र सिंह यादव, अखिलेश मिश्रा, गणेश यादव, पूजा यादव, किशन दीक्षित, प्रदीप जायसवाल, सैयद नईम, मनोज यादव गोलू, आनंद प्रकाश तिवारी, अजय चौधरी, आरती यादव, राजू साहनी, राजेश यादव, विजय कन्नौजिया टाटा, इमरान बबलू, संगीता पटेल, गोपाल यादव, गोपाल पांडेय, हारुन अंसारी, विनोद यादव, मान सिंह राजभर, इम्तियाज गामा, ऊरजेश गुप्ता, राघव शरण, रामजी यादव शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।