यमुना में डूबने से दो किशोरों की मौत, मचा कोहराम
Shamli News - यमुना नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में मातम छा गया। किशोर मुस्तफा और अफ्फान गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में...

यमुना नदी में नहाने के दौरान दो किशोर कुंड में डूब गए। तैराक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और चिकित्सक के ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी नूरा का 17 वर्षीय पुत्र मुस्तफा व जमशेद का 15 वर्षीय पुत्र अफ्फान गांव के ही निकट यमुना नदी पर गए थे। जहां वह गर्मी में राहत पाने के लिए यमुना में नहाने लगे। इसी दौरान वह दोनों गहरे कुंड में डूब गए। उन्हें डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे यमुना नदी की ओर दौड़ पड़े।
ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। ग्राम प्रधान असलम द्वारा हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंच पाती कि कुछ तैराक लोगों ने यमुना नदी में छलांग लगाई और दोनों किशोरों को बाहर निकाला गया। उन्हें चिकित्सक के ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के संबंध में जानकारी हासिल की। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतकों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।