Grand Celebration of Bhagwan Parshuram Jayanti in Kannauj with Yajnopaveet Ceremony भगवान परशुराम जयंती पर हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsGrand Celebration of Bhagwan Parshuram Jayanti in Kannauj with Yajnopaveet Ceremony

भगवान परशुराम जयंती पर हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

Kannauj News - कन्नौज में बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर में भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कान्यकुब्ज साथी संस्था द्वारा 30वां सामूहिक यगोपवीत संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 51 बटुकों का यज्ञोपवीत...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजThu, 1 May 2025 12:05 AM
share Share
Follow Us on
भगवान परशुराम जयंती पर हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

कन्नौज। इत्र नगरी कन्नौज के मोहल्ला शेखाना स्थित आठवीं शताब्दी के बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर में धूमधाम के साथ भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कान्यकुब्ज साथी संस्था के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की तरह भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर 30वॉ सामूहिक यगोपवीत संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में 51 बटुकों का यज्ञोपवीत कराया गया। इससे पहले भगवान परशुराम जी का सुंदर अभिषेक और पूजन अर्चन के साथ रामचरितमानस का अखंड पाठ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र और गैर जिलों से भी ब्राह्मण समाज के लोगो की अपार भीड़ उमड़ी।

जिन्हें संबोधित करते हुए पीठाधीश्वर आचार्य कौशल जी महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम जी की जयंती हमे प्रेरणा देती है कि हम लोग शास्त्र के ज्ञाता होने के साथ शस्त्र को भी धारण करें। ब्राह्मण समाज सदैव राष्ट्र व समाज को जोड़ने की बात करता है न कि तोड़ने की। हम सबको संगठित होकर अपना व समाज का कल्याण करना चाहिए। कालेश्वर नाथ मंदिर के सर्वराकार सचिन शुक्ल (नरायन) ने कहा कि संस्था अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने में पूर्णतया सफल रही है। यह संयोग है कि सभी के सहयोग से 30 वर्षों तक का सफर सफलता पूर्वक पूरा हुआ। राष्ट्र सेवा-मानव सेवा के संकल्प के साथ जन्मी संस्था सर्वभूत हिते रताः के आदर्श को आत्मसात कर रही है। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि अपना अहं त्याग कर एकजुट रहना चाहिए। संघे शक्ति कलैयुगे से प्रेरणा लेनी चाहिए। नाम से नही बल्कि कर्म से ब्राह्मण बनने का प्रयास करे। उन्होने समाज की युवा पीढ़ी को चेतावनी देते हुए कहा कि गलत संगति से समाज कलंकित हो रहा है। इस लिए गलत संगति से दूर रहें। ब्राह्मण सदैव कर्मो से पूजा गया है। समारोह में 51 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ।कार्यक्रम में आचार्य प्रकाश चन्द्र मिश्रा, मुकुल किशोर शुक्ला, रवींद्र सामवेदी, दीपक केलकर, मयंक किशोर शुक्ल, अजय पाठक, अवधेश कुमार शुक्ला, दिनेश द्विवेदी, विब्बी शुक्ला, ओम प्रकाश दुबे, आशु दुबे, कुशल मिश्रा, रितेश चतुर्वेदी, रामू पाण्डे, देवेंद्र कुमार मिश्रा, आशीष शुक्ला, डा. अमर नाथ दुबे, चन्दन मिश्रा, जगपाल सिंह, गोपाल अवस्थी, शिवजी मिश्र, सौरभ मिश्रा, रामखिलावन पाण्डे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।