Hindi Newsमौसम न्यूज़monsoon season imd rain forecast big relief from heat up Mausam rajasthan weather

बारिश की वजह से मई में ज्यादा नहीं सता पाएगी गर्मी, IMD ने दे दी बड़ी खुशखबरी

गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, समीपवर्ती तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भी उष्ण लहर के दिन सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Nisarg Dixit भाषाThu, 1 May 2025 06:30 AM
share Share
Follow Us on
बारिश की वजह से मई में ज्यादा नहीं सता पाएगी गर्मी, IMD ने दे दी बड़ी खुशखबरी

IMD यानी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि भारत के अधिकांश भागों में मई में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है, लेकिन कई बार गरज के साथ हल्की बारिश होने से गर्मी पिछले वर्ष के गंभीर स्तर तक नहीं पहुंच पाएगी।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के इलाकों में उष्ण लहर वाले दिनों की संख्या सामान्य से एक से चार दिन अधिक रहने की उम्मीद है।

गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, समीपवर्ती तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भी उष्ण लहर के दिन सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। सामान्यतः दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर देश के विभिन्न भागों में मई में एक से तीन दिन तक उष्ण लहर चलती है।

महापात्र ने कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। उत्तर भारत में वर्षा सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है, जो 64.1 मिमी की दीर्घकालिक औसत से 109 प्रतिशत ज्यादा होगी है।

उन्होंने कहा कि मई में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे तापमान मई 2024 के स्तर तक पहुंचने से रुकेगा। आईएमडी महानिदेशक ने बताया कि अप्रैल में देश में 72 उष्ण लहर वाले दिन दर्ज किए गए।

राजस्थान और गुजरात में सामान्य से अधिक उष्ण लहर वाले दिन (6 से 11 दिन) दर्ज किए गए। जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में इनकी संख्या (4 से 6 दिन) सामान्य दो से तीन दिन से अधिक रही।

पूर्व-मध्य भारत, महाराष्ट्र और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के समीपवर्ती भागों में एक से तीन दिन तक उष्ण लहर दर्ज की गई, जो सामान्य दो से तीन दिनों से थोड़ी कम थी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें