Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsCelebration of Participation Party s 4th Foundation Day with Rally in Semra

समाज के महानायकों के बारे में युवा पीढ़ी को बताएं

Chandauli News - चहनियां के सेमरा में भागीदारी पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर महारैली का आयोजन हुआ। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने समाज के महानायकों के बारे में युवाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीTue, 18 Feb 2025 02:02 AM
share Share
Follow Us on
समाज के महानायकों के बारे में युवा पीढ़ी को बताएं

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां क्षेत्र के सेमरा स्थित भागीदारी पार्टी (पी) के चतुर्थ स्थापना दिवस पर भागीदारी संकल्प महारैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महात्मा प्रजापति सन्त राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शरुआत की। उन्होंने कहा कि समाज के महानायकों के बारे में युवा पीढ़ी को अवगत कराएं। जो समाज अपने इतिहास, बुजुर्गों और महानायकों को नहीं जानता है, वह समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता है। पंचायत मंत्री ने कहा कि कलम से लोगों की तकदीर बदल जाती है। बस इसका सही उपयोग करें। कलम के ऊपर का ढक्कन न बने। शिक्षित होकर अपनी तकदीर बनायें। आयोजकों से आग्रह किया कि इनके जीवन की ब्रितान्त छोटी पुस्तक कम से कम पांच हजार छपवा कर बंटवाये। ताकि पढ़े लिखे लोग सन्त राम की जीवनी को पढ़ें। हम अपने समाज के सुहेलदेव हर कोई जानता है। आगे कहा कि विधान सभा के चुनाव में जब हम जाते है तो हर पार्टी की निगाह हमारे ऊपर होती है। आप संगठित रहिये। इससे पहले आयोजक भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव महेश चंद्रा प्रजापति ने राज्य मंत्री को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, डीपीआरओ नीरज सिन्हा, बीडीओ प्रकाश प्रसाद, एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित,आनन्द यादव, जागृति यादव, आशुतोष सिंह, मनोज कुमार, प्रधान अजय यादव, सुमन, हंसराज प्रजापति उपस्थित रहे। संचालन शशि प्रजापति ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें