Manager s House Robbed Ex-Employee Arrested with 5 5 Lakhs in Cash अम्बेडकरनगर-निजी कंपनी के मैनेजर के घर से साढ़े 5 लाख की चोरी में दपंती गिरफ्तार, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsManager s House Robbed Ex-Employee Arrested with 5 5 Lakhs in Cash

अम्बेडकरनगर-निजी कंपनी के मैनेजर के घर से साढ़े 5 लाख की चोरी में दपंती गिरफ्तार

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में एक निजी कंपनी के मैनेजर शशिकान्त ओझा के घर से 5.5 लाख की चोरी की गई। आरोपी रणविजय यादव, जो कि पूर्व कर्मचारी था, ने चोरी के पैसे अपनी पत्नी की मदद से छिपा दिए थे। पुलिस ने दोनों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरWed, 30 April 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
अम्बेडकरनगर-निजी कंपनी के मैनेजर के घर से साढ़े 5 लाख की चोरी में दपंती गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। निजी कंपनी में मैनेजर के घर से साढ़े 5 लाख की चोरी में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। चोरी करने वाला पूर्व कर्मी ही निकला। पुलिस ने पूछताछ के बाद दंपती को न्यायालय भेज दिया। एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि चिन्तौरा चौराहा पैकोलिया निवासी शशिकान्त ओझा एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बीते 27 अप्रैल को कंपनी का एक पूर्व कर्मचारी रणविजय यादव पुत्र स्व नन्दा यादव निवासी आराजी देवारा देवमूरत का पूरा थाना राजेसुल्तानपुर शशिकान्त के घर आया। दोनों ने एक साथ बैठकर खाना खाया। रात करीब नौ बजे अचानक आंधी तूफान आने पर बिजली चली गई। इस पर शशिकान्त छत पर टहलने चले गए। जब वह कुछ देर बाद नीचे आए तो रणविजय वहां से जा चुका था। उन्हें लगा कि देर होने के चलते रणविजय चला गया होगा। इसके बाद वह भी कमरे में जाकर सो गए। दूसरे दिन सुबह जब उन्होंने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखा 5 लाख 50 हजार रुपये गायब था। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर पर किसी अन्य सदस्य के न होने पर उनका शक रणविजय पर गया। शशिकान्त ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर टीम का गठन का आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। हालांकि आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। इस पर पुलिस शशिकांत के कार्यालय पहुंची और वहां रणविजय के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के हाथ रणविजय का आधार कार्ड लग गया। इससे पुलिस को उसकी खोज करने में आसानी हुई। टांडा पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी त्रिमुहानी हाईवे पर मौजूद है। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 47 हजार 500 रुपये बरामद हुआ। आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया।

इनसेट-

गड्ढा खोद छिपा दिया था नकदी

पुलिस की पूछताछ में रणविजय ने बताया कि चोरी के पैसे उसने अपनी पत्नी सोनमती की मदद से घर के पास भूसे वाले कमरे में गड्ढा खोदकर छिपा दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढा खोदकर उसमें रखा नकदी बाहर निकाला। पुलिस टीम ने आरोपी की पत्नी को पैसा छिपाने में पति की मदद करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।