निकाय चुनाव के नतीजे आने व शपथ ग्रहण होने के बाद भी भाजपा में एक और ऑडियो बम फट गया है। जिसमें एक नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी और जनप्रतिनिधि के बीच हुई बातचीत की ऑडियो वायरल हो रही है।
यूपी के बलिया जिले की मनियर नगर पंचायत सीट से सपा की नवनिर्वाचित चेयरमैन रीतू देवी ने शुक्रवार को शपथ ले ली। इस बीच उनकी मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी में एफआईआर दर्ज कर ली है।
मुरादाबाद नगर निगम में मेयर के चुनाव में गड़बड़ी का मामला अदालत पहुंच गया है। नजदीकी मुकाबले में हारे कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी ने मतदान से लेकर मतगणना तक धांधली का आरोप लगाया।
प्रयागराज में शपथ से पहले नवनिर्वाचित महापौर को सरकारी वाहन देने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परंपरा के अनुसार शपथ लेने के बाद महापौर को नगर निगम की ओर से सरकारी वाहन दिया जाता है।
आगरा नगर निगम की वार्ड 74 क्षेत्र की पार्षद गौरा देवी ने पूर्व राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे बसपा को बड़ा झटका लगा है।
कुशीनगर में सपा प्रत्याशी द्वारा भाजपा समर्थकों पर हुए हमले के मामले में हनुमानगंज पुलिस ने सपा प्रत्याशी समेत छह लोगों पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
यूपी में नगर निगम के मेयर की सभी 17 सीटों पर भाजपा की जीत के साथ ही एक औऱ उपलब्धि उसके हिस्से आई है। इन 17 में से 13 नगर निगमों में भाजपा पहली बार अपने दम पर बोर्ड का गठन करने जा रही है।
यूपी निकाय चुनाव में मिली हार के बाद मायावती एक्शन में आ गई हैं। बसपा की करारी हार के बाद अब पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम को पार्टी से निकाल दिया।
यूपी निकाय चुनाव के दौरान बस्ती में अजब हेराफेरी पकड़ी गई है। बस्ती जिले के नगर बाजार के निकाय चुनाव के मतपत्र चोरी के मामले में एफआईआर के बाद पीठासीन और मतदान अधिकारी दोनों को निलंबित किया गया है।
मुजफ्फरनगर में 2013 के दंगों के बाद पहली बार निकायों में बड़ी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों पर 10 में से 6 पर मुस्लिम जीते हैं।