मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार वरिष्ठ डॉक्टरों को 70 साल की उम्र तक संविदा पर रखने का विचार कर रही है। राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट में पेश किया जाएगा।
27 अप्रैल से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मध्य प्रदेश के कई शहरों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी जागी है।
कई स्थानों पर व्यापारिक संगठनों ने हमले में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। आक्रोशित व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त से सख्त ऐक्शन उठाए।
मध्य प्रदेश में रह रहे 228 पाकिस्तानी नागरिकों को केंद्र द्वारा निर्धारित 27 अप्रैल की समयसीमा से पहले भारत छोड़ना होगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। भारत ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द करने की घोषणा की है।
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में प्रशासन ने एक सामूहिक विवाह के समारोह को रुकवा दिया। एक अधिकारी ने बताया कि जिले में 49 जोड़ों की शादी होनी थी। आयोजकों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
मध्य प्रदेश में दरिंदगी का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। विवाह समारोह से लौट रहे तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया। इस घटना को सात दरिंदों ने अंजाम दिया। सभी पीड़िता आदिवासी समुदाय से हैं।
मध्य प्रदेश में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। दो युवकों ने हॉस्टल में रहने वाली छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। छात्रा ने डर की वजह से किसी को आपबीती नहीं बताई। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा के गर्भवती होने का पता चला।
कांग्रेस के पूर्व सांसद व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा- 'मेरा बड़ा स्पष्ट कहना है, और मैं कैमरे पर कह रहा हूं, पार्टी को मुझे निकालना है अभी हाल निकाल दे, मुझे मतलब नहीं है, लेकिन मेरे लिए देश और देशवासी पहले हैं।'
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दरगाह में ना सिर्फ सुंदरकांड का पाठ हुआ बल्कि इस दरगाह के सेवक जो कभी हिन्दू से मुसलमान बन गए थे, उन्होंने अब दोबारा हिन्दू धर्म अपना लिया है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की एक कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक घर पर आसमान से रहस्यमयी गोले जैसी वस्तु गिरने से हड़कंप मच गया। इस अज्ञात रहस्यमयी गोला गिरने से जहां एक ओर घर ध्वस्त हो गया, वहीं जमीन में भी करीब 10 फुट गहरा गड्ढा भी हो गया।