Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mysterious shell fell from sky on the house of shivpuri district madhya pradesh, house badly destroyed

MP : शिवपुरी में आसमान से गिरा रहस्यमयी गोला, एक मकान बुरी तरह तबाह

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की एक कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक घर पर आसमान से रहस्यमयी गोले जैसी वस्तु गिरने से हड़कंप मच गया। इस अज्ञात रहस्यमयी गोला गिरने से जहां एक ओर घर ध्वस्त हो गया, वहीं जमीन में भी करीब 10 फुट गहरा गड्ढा भी हो गया।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
MP : शिवपुरी में आसमान से गिरा रहस्यमयी गोला, एक मकान बुरी तरह तबाह

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की एक कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक घर पर आसमान से रहस्यमयी गोले जैसी वस्तु गिरने से हड़कंप मच गया। इस अज्ञात रहस्यमयी गोला गिरने से जहां एक ओर घर ध्वस्त हो गया, वहीं जमीन में भी करीब 10 फुट गहरा गड्ढा भी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले में पिछोर की ठाकुर बाबा कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आसमान से एक रहस्यमयी वस्तु एक मकान पर आकर गिरी। मकान से टकराने के बाद उसमें तेज धमाका हुआ और कॉलोनी में धूल का गुबार छा गया। इस घटना में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में जिस मकान को नुकसान पहुंचा है, वह मनोज सगर का बताया जा रहा है। मकान की छत टूट गई और आसपास के हिस्सों को भी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय मनोज सगर का परिवार मकान के अंदर तो मौजूद था, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

MP: mysterious shell fell from sky in a house of shivpuri, house badly destroyed

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसमान से किसी भारी वस्तु के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद धूल का बड़ा गुबार उठा और वहां एक लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि यह कोई बम या भारी गोला था, जो संभवत: किसी फाइटर प्लेन से गिरा हो सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गड्ढा किस प्रकार के गोले के कारण हुआ। हालांकि, मौके पर बारूद जैसी दुर्गंध जरूर आ रही है।

टीआई जितेंद्र मावई ने कहा है कि घटनास्थल पर बारूद जैसी दुर्गंध आ रही है। यह प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि वस्तु संभवतः किसी फाइटर प्लेन से गिरी हो सकती है।हम इसके बारे में पता कर रहे हैं। बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।एडिशनल एसपी संजीव मुले ने कहा घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। ग्वालियर एयरफोर्स को इसकी सूचना दे दी गई है।

एयरफोर्स को दी गई सूचना

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने न्यूज एजेंसी वार्ता को बताया कि जिले के पिछोर अनुविभाग में बस्ती के एक मकान के ऊपर दोपहर लगभग 12 बजे आसमान से गोला आकर गिरा, जिससे स्थानीय निवासी मनोज सागर का मकान टूट गया और वो गोला जमीन में लगभग 10 फुट नीचे गड्ढ़ा करते हुए चला गया। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर स्थित एयरफोर्स की छावनी को इस बारे में सूचना दे दी गई है। वहां से एक टीम पिछाेर के लिए रवाना हो गई है, जिसके यहां पहुंचने पर डिटेल जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें